पोंगल की रंगोली: घर को दें खूबसूरत और ट्रेडिशनल टच

Published : Jan 15, 2025, 02:40 PM IST

पोंगल के त्योहार पर घर को सजाने के लिए रंगोली बेहद खास होती है। इस लेख में कुछ अनोखे और पारंपरिक रंगोली डिज़ाइन्स दिए गए हैं, जिनसे आप अपने घर को पोंगल के रंगों से भर सकते हैं।

PREV
16

साउथ इंडिया में नहीं बल्कि पूरे भारत में पोंगल का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह फसल कटाई का त्योहार होता है और इस दौरान घर के बाहर रंगोली बनाने का भी विशेष महत्व होता है।

26

पोंगल के मौके पर अगर आप घर में रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इस तरह की राउंड शेप रंगोली बना सकते हैं। जिसमें बीच में एक कलश बनाकर इसमें धान और आजू-बाजू गन्ने बनाए गए हैं और सूरज को उगता हुआ दिखाया गया है। आजू-बाजू लोटस के फ्लावर भी बनाए गए हैं।

ये भी पढे़ं- पोंगल पर घर लें साउथ इंडियन स्वाद, बनाएं ये 5 ट्रेडिशनल डिश

36

अगर आपके पास रंगोली बनाने का टाइम नहीं है, तो आप इस तरह की स्टिक ऑन रंगोली भी पोंगल पर अपने घर में लगा सकते हैं। ये आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगी और यह काफी ड्यूरेबल भी रहती हैं।

46

पोंगल पर अगर आप कुछ क्रिएटिव रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इस तरीके से किसान का पोर्ट्रेट बना सकते हैं, जो धान कटाई के बाद वापस लौट रहे हैं। इसे राउंड शेप में बनाकर आजू-बाजू रंग-बिरंगे कलर से डिजाइन बनाएं।

56

पोंगल के मौके पर आप इस तरह की फ्लावर रंगोली भी अपने आंगन में बना सकते हैं। बीच में एक दीया या लैंप लगाएं और गुलाब और गेंदे के फूलों से इसे सजाएं, चाहे तो व्हाइट कलर के फ्लावर्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

66

इस तरह की इन्नोवेटिव और बारीक डिजाइन की हुई रंगोली भी घर के आंगन को खूबसूरती से भर देगी। आप घर के अंदर भी इस तरह की मोर डिजाइन की रंगोली बना सकते हैं।

और पढे़ं- Pongal पर लगेंगी साउथ इंडियन ब्यूटी, पहनें Keerthy Suresh सी 8 साड़ी

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories