लाइफस्टाइल : इस समय रमजान का पाक महीना चल रहा है और 22 या 23 अप्रैल को ईद का पावन त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में महिलाएं अपने ईद लुक को लेकर कंफ्यूज है, तो ईद पर आप इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं...
रेड कलर में अगर आप कुछ स्टनिंग ड्रेस पहनना चाहते हैं, तो इस तरीके का रेड स्लीवलेस टाइट सा कुर्ता रेड कलर के शरारे के साथ पहन सकती हैं और इसके साथ कंट्रास्ट में ब्लैक या एम्बाल्ड ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।
28
डार्क या रस्ट ग्रीन कलर का लहंगा भी ईद के मौके पर बेहद खूबसूरत लुक आपको देगा। जैसे इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण ने गोल्डन वर्क किया हुआ ग्रीन कलर का शरारा और शॉर्ट कुर्ता कैरी किया है।
38
यंग गर्ल्स पर इस तरीके का लुक भी बहुत अट्रैक्टिव लगेगा। जिसमें आलिया ने मरून कलर का स्टेप वाला शॉर्ट कुर्ता और रेड कलर का गरारा पहना है। इसके साथ नेट की चुन्नी कैरी कर अपने लुक को बहुत सिंपल और एलिगेंट रखा है।
48
ईद के मौके पर इस तरीके का पर्पल कलर का शरारा कुर्ता भी आपको बहुत स्टनिंग लुक देगा। जैसे इस तस्वीर में कृति सेनन गोल्डन गोटा पत्ती वर्क किया हुआ पर्पल कलर का शरारा कुर्ता पहने नजर आ रही हैं।
58
ईद पर ग्रीन कलर पहनना बहुत पाक माना जाता है। ऐसे में आप कृति सेनन के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। जिसमें वह ग्रीन कलर के छोटे से कुर्ते के साथ ग्रीन कलर का शरारा पहनी नजर आ रही है और अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने केवल कानों में झुमके पहने हैं।
68
पूजा हेगड़े की तरह ब्राउन कलर का फ्रिल वाला प्लाजो, शॉर्ट कुर्ता और नेट की चुन्नी भी बहुत क्लासी लुक आपको ईद पर देगी।
78
सारा अली खान के इस लुक से भी आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं, जिसमें वह ब्राइट ग्रीन कलर का गरारा और कुर्ता पहनी हैं और खूबसूरत सी ग्रीन कलर की मोजड़ी के साथ अपनी स्टाइल को पूरा किया है।
88
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सुंबुल इकबाल खान भी इस लाल कलर की शरारे कुर्ते में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। आप भी इस तरीके का लुक ईद पर ट्राई कर सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.