
Eid Milad-un-Nabi 2025 Mehndi: ईद मिलादुन्नबी का त्योहार इस बार 5 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं और लड़कियां नए-नए कपड़े पहन कर तैयार होती हैं। ऐसे में अगर आप ईद के मौके पर अपनी हथेली पर चांद सी खूबसूरती चाहती हैं, तो चांद डिजाइन की ये 6 मेहंदी लगा सकती हैं, जो आसानी से 5-10 मिनट के अंदर लग भी जाएगी और हाथों को बहुत खूबसूरत और मॉडर्न लुक भी देगी। तो देर किस बात की आप भी ये डिजाइंस देखिए और उन्हें आज ही अपने हाथ पर बना लीजिए।
ईद पर आप अपने फ्रंट हैंड पर इस तरह की चांद शेप की मेहंदी लगा सकते हैं। बीच में एक आधा चांद बनकर नीचे कुछ डिटेलिंग करें। पोरों को फिल करें और उंगली पर भी पत्तियों की डिजाइन बनाएं।
हथेली पर इस तरह के आधे चांद की मेहंदी डिजाइन बहुत ही खूबसूरत लगेगी। आप अपनी हथेली के बीचों बीच दो बड़े से चांद अपोजिट डायरेक्शन में बनाएं। इसके नीचे फ्लावर की डिजाइन दें। पोरों में भी फ्लावर की डिजाइन बनाकर मेहंदी लुक को पूरा करें।
और डिजाइन देखें- Arabic Mehndi Design स्टाइलिश और सिंपल दोनों! 10 मिनट में हाथ सजेंगे
मून शेप में आप अपनी हथेली पर हैवी मेहंदी भी लगा सकती हैं। बीच में एक आधा चांद बनकर एक मस्जिद का शेप मेहंदी से बनाएं। इसके नीचे मेहंदी से बारीक डिटेलिंग करते हुए हथेली को पूरा फिल करें। ऊपर पोरों को मेहंदी से भरें और उंगलियों पर भी बारीक मेहंदी की डिजाइन बनाएं।
बैक हैंड पर मून शेप मेहंदी बहुत ही खूबसूरत लगती है। आप इस तरह की बेल शेप मेहंदी बना सकती हैं। जिसमें एक फिंगर के पास से बेल आ रही है और नीचे एक हाफ मून बना हुआ है, जिसमें आजू-बाजू मेहंदी की सोबर डिटेलिंग की हुई है।
इन दिनों एस्थेटिक मेहंदी डिजाइन काफी चलन में है। आप इस तरह से अपनी उंगलियों को पिरामिड शेप में पूरा फिल कर लें। बीच में छोटा सा ब्लैक चांद की डिजाइन का स्पेस छोड़े और हथेली के बीचों बीच भी दो आधे चांद बनाए और इस मेहंदी को गाढ़ा रंग आने तक रहने दें। आप इसके लिए काली मेहंदी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
ये डिजाइन भी देखें- दीवाने होंगे सजना, हाथों पर सजाएं ट्रेंडी ईरानी मेहंदी की डिजाइन
बैक हैंड पर आप रेड कलर की हिना लगाते हुए राउंड सर्किल बनाएं। इसके बीचों बीच आधा चांद बनाएं, फिंगर पर भी छोटे-छोटे चांद बनाकर डिटेलिंग करें और नाखूनों के पास क्रिस क्रॉस पैटर्न बनाएं। इस तरह की मेहंदी ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आपके हाथों को खूबसूरती देगी।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.