GST Impact on Middle Class: 3 अगस्त के घोषणा के बाद, मिडिल क्लास परिवारों में खुशियां आ गई है। क्रेंद सरकार ने GST नियम पर बदलाव कर मिडिल क्लास को दिवाली तोहफा दिया है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस नए GST नियम से परिवार को कितना फायदा और बचत होगा?
DID YOU KNOW ?
GST 2.0 से नुकसान कितना?
रेवेन्यू सेक्रेटरी अविनाश श्रीवास्तव के अनुसार GST रेट रेशनलाइजेशन से केंद्र सरकार को करीब 48 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा।
GST New Rates 2025: जीएसटी आने के बाद से लोगों के लिए महंगाई बहुत बढ़ गई थी। हर चीज में 12 से 28 परसेंट तक टैक्स और कुछ चीजों में इससे ज्यादा टैक्स रेट तय किया गया था। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 15 अगस्त घोषणा के बाद केंद्र सरकार ने हाल ही में GST दरों में कटौती कर मिडिल क्लास परिवारों को बड़ी राहत दी है। इस नए जीएसटी नियम से रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर बीमा, हेल्थ केयर, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स तक, हर सेक्टर में टैक्स रेट घटने से मिडिल क्लास फैमिली की जेब में सीधी बचत होगी। आइए जानते हैं विस्तार से कि एक औसत घर पर इसका क्या असर पड़ेगा और कितना फायदा मिलेगा।
फूड एंड एसेंशियल पर सीधी राहत
पहले रोजमर्रा की रसोई की चीजें जैसे घी, मक्खन, जैम, ब्रेड स्प्रेड, दूध, दही, सॉस और नमकीन पर 12–18% GST लगता था। अब इसे घटाकर सिर्फ 5% टैक्स स्लैब में ला दिया गया है।
खरीदारों को होगा इतना बचत
एवरेज फैमिली को इन चीजों की खरीदारी पर हर महीने लगभग ₹300-₹500 की बचत होगी।
डेयरी प्रोडक्ट्स (UHT मिल्क, पनीर, रेडीमेड ब्रेड) को पूरी तरह से GST फ्री कर दिया गया है। अब लोगों को इन चीजों को खरीदने पर किसी तरह का टैक्स नहीं देना होगा।
डेयरी प्रोडक्ट तो हर किसी के घरों में इस्तेमाल होता है, इसलिए इसपर लगभग ₹150–₹250 हर महीने बचत होगी।।
कुल मिलाकर, अब खाने-पीने और जरूरी सामान पर हर महीने एवरेज फैमिली ₹450–₹750 तक की बचत करेगा।