
Happy Teacher's Day: शिक्षक को भगवान का दर्जा दिया जाता है, क्योंकि वो सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि जिंदगी को कैसे जीना है वो सिखाते हैं। वो हमारे जीवन में एक बेहतर इंसान होने के गुण भरते हैं। हर साल 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन हम अपने शिक्षक के प्रति आभार जाहिर करते हैं। यहां हम आपके लिए 20 टीचर्स डे विशेज, शायरी और कोट्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने प्यारे टीचर को भेज सकते हैं। इसके अलावा फेसबुक , व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।
गुरु बिन ज्ञान कहां
उनके ज्ञान का आदि ना अंत यहां,
गुरु ने दी शिक्षा जहां
उठी शिष्टाचार की मूरत वहां।
जीवन के अंधेरे में
रौशनी दिखाते हैं आप,
सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं,
जीवन जीना सिखाते हैं आप।
हैप्पी टीचर्स डे
सत्य और न्याय के पथ पर चलना
शिक्षक हमें बताते हैं,
संघर्षों से लड़कर जीतना,
शिक्षक हमें सिखाते हैं।
जल जाता है वह दीये की तरह
कई जीवन रोशन कर जाता है,
कुछ इसी तरह से हर गुरू
अपने फर्ज निभाते हैं।
ज्ञान देने वाले गुरु को वंदन हैं,
उनके चरणों की धूल भी, चंदन है
शिक्षक वो दीपक है, जो जलता खुद है,
और सबको रोशनी देता है, सच्चा मार्ग दिखाता है।
हैप्पी टीचर्स डे।
गुरु बिना ज्ञान कहां, उसका जीवन सुनसान,
गुरु ही हैं जो सिखाते हैं, इंसानियत की पहचान।
शिक्षक दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
गुरु का ज्ञान अमूल्य है, वो हमें देते हैं रास्ता,
उनके आशीर्वाद से ही मिलती है,
हमें सफलता का वास्ता।
शिक्षक दिवस की बहुत-बहुत बधाई।
और पढ़ें: Teachers Day 2025: भारत के 8 शिक्षक जिन्होंने बदल दी लाखों छात्रों की किस्मत
किताबों से ज्यादा सिखाया आपने,
हर मुश्किल में साथ निभाया आपने।
शुक्रिया सर जी इस प्यार के लिए,
टीचर हो तो आप जैसा
Happy Teachers Day 2025
सच्चे शिक्षक वही हैं जो हमें सोचने के लिए प्रेरित करते हैं: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। वे आने वाली पीढ़ी के भविष्य निर्माता होते हैं: ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
सच्ची शिक्षा वह है जो चरित्र का निर्माण करे, मन की शक्ति बढ़ाए और जीवन को महान बनाए: स्वामी विवेकानंद
सच्ची शिक्षा वह है जो व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में सहायक हो: महात्मा गांधी
मन को शिक्षित करना, लेकिन हृदय को शिक्षित न करना -यह कोई शिक्षा नहीं है: अरस्तू
शिक्षक के बिना ज्ञान संभव नहीं है, जैसे दीपक के बिना अंधकार दूर नहीं हो सकता: आचार्य चाणक्य
शिक्षा का काम केवल ज्ञान देना नहीं है, बल्कि सोचने की कला सिखाना है: सुकरात
इसे भी पढ़ें: Teacher's Day पर टीचर को दें कुछ हटके, घर पर बनाएं ये 5 हैंडमेड गिफ्ट
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.