
फैशन डेस्क : शादी का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे अक्सर अलग-अलग डिजाइन के एम्ब्रॉयडरी सूट लड़कियों की पहली पसंद होते हैं। मार्केट में भी कई तरह के हैवी एम्ब्रॉयडरी सलवार सूट डिजाइन खूब ट्रेंड में हैं जिनको आप कई मौकों पर वियर कर सकती हैं। लेटेस्ट एम्ब्रॉयडरी सूट डिजाइन्स आपको पारंपरिक और मॉडर्न दोनों पैटर्न में मिल जाएंगे, जो आपको विशेष अवसरों पर स्टाइलिश और एलीगेंट लुक देंगे। तभी तो एम्ब्रॉयडरी सूट फैशन में इन दिनों ट्रेंड में हैं। यहां देखें 2024 के कुछ लेटेस्ट एम्ब्रॉयडरी सूट डिजाइन्स।
पंजाब का पारंपरिक फुलकारी वर्क सूट को स्टनिंग और रंगीन बनाता है। यह मोटी धागे से की जाने वाली कढ़ाई होती है जो ज्यादातर शॉल, दुपट्टा और कफ्तान पर की जाती है। आप इन कुर्ती या सूट को लहंगे या पैंट के साथ पहनें और चंकी ज्वेलरी ऐड करें।
एमराल्ड ग्रीन Velvet Blouse Designs, देखकर दिल हो जाएगा गार्डन-गार्डन
मिरर वर्क का चलन फिर से लौट आया है। यह गुजराती एवं राजस्थानी कल्चर से इंस्पायर होता है। मिरर वर्क एम्ब्रॉयडरी सूट जब आप डालकर निकलेंगे तो ये चमकीला और ग्लैमरस लुक देगा। आप इसे रात की पार्टी या स्पेशनल ओकेजन पर वियर कर सकती हैं। ये आपके लिए परफेक्ट, इसे हल्के मेकअप और मेटैलिक ज्वेलरी के साथ पहनें।
जरदोजी वर्क में मेटल की तारों और बीड्स का उपयोग होता है जो इसे एक रॉयल और हैवी लुक देता है। जरदोजी सूट शादी या विशेष अवसरों के लिए आदर्श होते हैं। इसे डार्क कलर पैलेट में चुनें और भारी ज्वेलरी के साथ पेयर करें।
इन सलवार सूट में पारंपरिक कश्मीर का कढ़ाई का काम है जो पेड़-पौधों, फूलों और प्राकृतिक डिजाइन से प्रेरित होता है। यह सूट आपको एक एलीगेंट और यूनिक लुक देता है। इसे लॉन्ग दुपट्टा और मोजड़ी के साथ पहनें।
राजस्थान का यह पारंपरिक वर्क हल्की गोटा-पट्टी के साथ आता है, जो सिल्वर और गोल्ड की पत्तियों के रूप में बनाई जाती है। यह हल्के और भारी दोनों प्रकार के सूट्स में देखा जाता है। फेस्टिव वेयर के लिए इसे ट्राई करें और एक सॉलिड दुपट्टे के साथ लुक पूरा करें।
सेक्विन वर्क चमकीले छोटे टुकड़ों से की जाती है, जो सूट को शाइनिंग इफेक्ट देती है। यह विशेष रूप से पार्टी वेयर और फंक्शन्स के लिए पॉपुलर है। जब आप इन सूट सेट्स को हाई हील्स और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ पहनेंगी को बवाल लगेंगी।
मखमली अहसास और सर्दी को मात, अनारकली-शरारा सहित चुनें 7 Velvet Suits
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.