बीटा-हाइड्रॉक्सी एसिड को ही सैलिसिलिक एसिड कहते हैं। यह मुंहासों को दूर करने में मदद करता है। त्वचा से गंदगी, धूल आदि को हटाकर बंद रोमछिद्रों को खोलने में मदद करता है। क्योंकि इस एसिड वाले फ़ेस वाश इस्तेमाल करने से मृत कोशिकाएं निकल जाती हैं। इसमें एलर्जी रोधी गुण होते हैं, इसलिए यह चेहरे पर मौजूद मुंहासों और उनसे होने वाली लालिमा, सूजन को भी कम करता है।
विटामिन सी:
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला विटामिन सी त्वचा के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद है। धूप से काले हुए चेहरे को निखारने में विटामिन सी वाला फ़ेस वाश मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने से मेलेनिन का उत्पादन कम होता है। चेहरे के काले धब्बे दूर होते हैं। चेहरे को धूप, धूल आदि से बचाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: ना कजरे की धार ना मोतियों के हार, लहरिया ब्लाउज पहन करें 16 श्रृंगार!