Old Lotion Reuse Ideas: 90% लोग नहीं जानते एक्सपायर्ड लोशन को यूज करने का स्मार्ट हैक्स

Published : Apr 11, 2026, 09:00 AM IST
Expired lotion reuse

सार

Expired Lotion Uses: एक्सपायर्ड लोशन को फेंकने के बजाय, आप उसका इस्तेमाल कई स्मार्ट तरीकों से कर सकते हैं। यह फर्नीचर को चमकाने, चमड़े की चीजों को साफ करने, जिपर को स्मूद बनाने और दरवाजों की चरचराहट को दूर करने जैसे कामों के लिए बेहद उपयोगी साबित होता है, साथ ही, यह चीजों को बर्बाद होने से बचाने में भी मदद करता है।

Expired Beauty Products Reuse: आम तौर पर, लगभग हर कोई लोशन की बड़ी बोतलें जमा करके रखना पसंद करता है, क्योंकि यह एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है। चाहे गर्मी हो या सर्दी, हर मौसम में हाथों और पैरों पर लोशन लगाया जाता है। इसीलिए हम अक्सर बड़े साइज के कंटेनर खरीदते हैं। अक्सर, जब हमें "एक खरीदें, एक मुफ़्त पाएं" (Buy One, Get One Free) का ऑफर दिखता है- चाहे ऑनलाइन हो या मॉल में तो हम खुशी-खुशी दो बोतलें खरीद लेते हैं। हालांकि, हम अक्सर एक्सपायरी डेट देखना भूल जाते हैं, और पैसे बचाने की वह छोटी सी कोशिश लंबे समय में हमें भारी पड़ जाती है। ऐसे में खराब या एक्सपायर्ड लोशन का इस्तेमाल करने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे एलर्जी, खुजली, रैशेज या मुहासे। हालांकि, लोशन की पूरी बोतल को यूं ही फेंक देने से बेहतर है इसका सही तरीके से यूज किया जाए। 

अगर आपके पास भी लोशन की कोई ऐसी पूरी बोतल है जो एक्सपायर हो चुकी है, तो भी आप कुछ स्मार्ट तरीकों से उसका सही इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए, इन स्मार्ट टिप्स और ट्रिक्स के बारे में जानते हैं।

एक्सपायर्ड लोशन का दोबारा इस्तेमाल कैसे करें

फर्नीचर पॉलिश के तौर पर

आप अपने फर्नीचर को साफ करने के लिए लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। चूंकि लोशन की बनावट क्रीमी होती है, इसलिए लकड़ी के फर्नीचर पर इसे लगाने से एक सुरक्षात्मक परत बन जाती है। इससे फर्नीचर में एक नेचुरल चमक आती है और वह अच्छी तरह से साफ भी हो जाता है। हालांकि, ध्यान रखें कि लोशन बहुत ज्यादा न लगाएं, क्योंकि ऐसा करने से सतह चिपचिपी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- DIY Hajmola Bottle Ideas: देसी जुगाड़ से बनाएं विदेशी लुक वाले होम डेकोर आइटम

लेदर के सामान को साफ करने के लिए

आप लेदर के सामान को साफ करने और उसे मुलायम बनाने के लिए भी एक्सपायर्ड लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। लोशन में नमी होती है, जो लेजर में चमक लाने में मदद करती है। इसके अलावा, आप लेदर के जूतों, सैंडल, हील्स और बैग को पॉलिश करने के लिए भी लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे लेदर्स बिना ज्यादा मेहनत किए ही साफ और चमकदार दिखने लगता है। 

जिप को स्मूथ करें

लोशन आपके बैग या कपड़ों की जिप को स्मूथ करने में भी मदद कर सकता है। अगर कोई जिप अटक जाती है- जैसा कि अक्सर होता है- तो आप उस पर थोड़ा सा लोशन लगा सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि लोशन कपड़े पर न लगे।

ये भी पढ़ें- Fitkari ke Fayde: पसीने की बदबू से छुटकारा दिलाएगी फिटकरी, जानें इस्तेमाल के तरीके

दरवाजों के लिए

इसके अलावा, आप दरवाजों पर भी लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं खास तौर पर उन कब्जों या कुंडियों पर जो अक्सर अटक जाते हैं या जिनसे चरचराने की आवाज आती है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Machar Bhagane Ka Tarika: बिना कॉइल-स्प्रे 2 मिनट में मच्छरों से छुटकारा, जानें सबसे आसान तरीका
Wooden Stands For Houseplants: इनडोर प्लांट के लिए 8 वुडन स्टैंड, छोटे कमरे में भी होंगे फिट