
Alum Uses for Body Odor: गर्मियों के महीनों में पसीना आना आम बात है, लेकिन इसके साथ आने वाली दुर्गंध अक्सर परेशानी का सबब बन जाती है। अगर आप महंगे डियोड्रेंट का कोई नेचुरल और किफायती ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो फिटकरी एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो पसीने के कारण होने वाली शरीर की दुर्गंध को प्रभावी ढंग से कंट्रोस करने में मदद करते हैं।
नहाने के बाद, फिटकरी के एक हल्के गीले टुकड़े को सीधे अपनी अंडरआर्म्स पर रगड़ें। यह उन बैक्टीरिया को खत्म कर देता है जो शरीर की दुर्गंध का मुख्य कारण होते हैं। नियमित इस्तेमाल से, पसीने से जुड़ी दुर्गंध काफी हद तक कम हो जाती है, जिससे आप पूरे दिन फ्रेश फील करते हैं। यह एक नेचुरल डियोड्रेंट की तरह काम करता है।
ये भी पढ़ें- DIY Hajmola Bottle Ideas: देसी जुगाड़ से बनाएं विदेशी लुक वाले होम डेकोर आइटम
एक बाल्टी पानी में थोड़ी मात्रा में फिटकरी का पाउडर मिलाएं और उस पानी से नहाएं। यह सिर से पैर तक शरीर की दुर्गंध को दूर करने में मदद करता है और त्वचा को साफ रखता है। यह उपाय उन लोगों के लिए खास तौर से फायदेमंद है जिन्हें बहुत ज्यादा पसीना आता है और जो शरीर की लगातार बनी रहने वाली दुर्गंध की समस्या से जूझ रहे हैं।
अगर आपको पैरों से दुर्गंध आने की समस्या है, तो थोड़े से गुनगुने पानी में फिटकरी घोलें और अपने पैरों को उसमें 10-15 मिनट तक डुबोकर रखें। यह बैक्टीरिया को मारता है और आपके पैरों को तरोताजा रखता है। इस तरीके को नियमित रूप से अपनाने से पैरों की दुर्गंध की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Summer Palazzo Set: पसीने वाली गर्मी में भी रहेंगे कूल, हर बॉडी टाइप पर जचेंगे ये स्टाइलिश प्लाजो सेट
फिटकरी को पीसकर उसका बारीक पाउडर बना लें और इसे ठीक वैसे ही इस्तेमाल करें जैसे आप टैल्कम पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। यह पसीने को कंट्रोल करने में मदद करता है और स्किन को सूखा रखता है। इसे अपनी अंडरआर्म्स या पैरों पर लगाने से दुर्गंध नहीं आती, जिससे आप पूरे दिन कॉन्फिडेंस और फ्रेश फील करते हैं।