
Creative Bottle Reuse: घर में पाचन के लिए आप भी हाजमोला की बोतल लेकर आते होंगे। ये हाजमोला बहुत ही सुंदर सी शीशी में आते है, लेकिन जब हाजमोला खत्म हो जाता है, तो इन बोतलों को फेंक देते हैं या फिर किचन के मसाले रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं। तो इन बोतलों को ऐसे ही फेंके या वेस्ट ना करें, बल्कि इससे आप क्रिएटिव क्राफ्ट बना सकते हैं और अपने घर को डेकोरेट कर सकते हैं। आइए हम आपको दिखाते हैं ऐसे ही 5 क्रिएटिव आइडियाज जिससे आप हाजमोला की बोतल का इस्तेमाल कर सकते हैं...
हाजमोला की खाली शीशी में आप वाटर प्लांट्स लगा सकते हैं। इसके बोतल के ऊपर लगे रैपर को निकाल लें। अच्छी तरह से इसे साफ करें। इसके ऊपर एक्रेलिक पेंट से कुछ छोटे-छोटे डिजाइन बनाएं। इसमें पानी भरें और छोटे फ्लावर या शो वाटर प्लांट लगाएं।
हाजमोला की बोतल से आप बहुत ही क्यूट और एसथेटिक दीया होल्डर भी बना सकते हैं। हाजमोला की बोतल को ब्राउन कलर का पेंट करके इसके ऊपर गुड्डे गुड़ियों की आकृति बनाएं। इसके ढक्कन को उल्टा स्टिक करके इसमें कैंडल वाले दीये लगाएं और अपने घर के किसी कोने में सजाएं।
हाजमोला की पुरानी बोतल से आप क्रिएटिव स्टोरेज बॉटल्स भी बना सकते हैं। सबसे पहले बोतल को साफ करके इसका स्टीकर निकाल लें। ऊपर एक बेस कलर करें, इसके बाद आप इस पर पिचाई आर्ट कर सकते हैं, कुछ फ्लोरल डिजाइन बना सकते हैं या बच्चों के लिए क्यूट डिजाइन बनाएं।
हाजमोला की पुरानी बोतल का इस्तेमाल आप मिनी प्लांटर के रूप में डॉल पॉट्स बनाकर भी कर सकते हैं। इसके लिए बोतल को बेस कलर में पेंट करें। ढक्कन को उल्टा लगाएं, क्ले की मदद से डॉल के हाथ और मुंह बनाएं। पेंट करके डिटेलिंग करें और उसमें छोटे-छोटे प्लांट्स लगाएं।
हाजमोला की पुरानी बोतल से आप कैंडल होल्डर भी बना सकते हैं। इसके लिए बोतल को साफ कर लें। बीच में एक हार्ट शेप या कोई भी डिजाइन का ब्लैंक स्पेस छोड़ें। आजू-बाजू फ्लोरल डिजाइन बनाएं और पूरी बोतल पर एक बेस कलर करें। इसके अंदर आप बैटरी वाले छोटे दीये रख सकते हैं।