
फैशन ट्रेंड तेजी से बदलते हैं और अब टाइट फिटिंग (Tight Fitting) सूट का दौर धीरे-धीरे पुराना होता जा रहा है। इसकी जगह लूज फिट (Loose Fit) और कम्फर्ट-फर्स्ट स्टाइल्स ने ले ली है। खासकर पाकिस्तानी सूट (Pakistani Suit) अपने फ्लोई सिल्हूट, लंबी कुर्ता कट और एलिगेंट लुक के कारण महिलाओं के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। ये सूट न सिर्फ स्टाइलिश दिखते हैं बल्कि दिनभर पहनने में बेहद आरामदायक भी होते हैं। अगर आप भी अपने वार्डरोब को अपडेट करना चाहती हैं, तो इन 5 डिजाइन को जरूर देखें।
यह डिजाइन सबसे क्लासिक और एवरग्रीन माना जाता है। स्ट्रेट कट लंबा कुर्ता और ढीला पजामा या पैंट दोनों मिलकर एक सोबर और एलिगेंट लुक देते हैं। इसे हल्की एम्ब्रॉयडरी या पेस्टल कलर में चुनें। ये ऑफिस या डे इवेंट के लिए परफेक्ट रहेगा।
और पढ़ें - Home Decor Mirror Ideas: एंटिक मिरर डिजाइंस, 2K में करें होम डेकोर एन्हांसमेंट
A-लाइन (A-line) कट में ऊपर से फिट और नीचे से फ्लेयर होता है, जिससे लूज होने के बावजूद शेप बना रहता है। यह डिजाइन स्लिमिंग इफेक्ट देता है और पहनने में बेहद कम्फर्टेबल है। आप इसे प्रिंटेड दुपट्टे के साथ स्टाइल करेंगी तो लुक ज्यादा ग्रेसफुल लगेगा।
इस डिजाइन में लंबा कुर्ता और आगे की तरफ स्लिट कट होता है। यह मॉडर्न और ट्रेडिशनल का बैलेंस बनाता है और लूज फिट में भी स्टाइलिश लगता है। इस तरह के कुर्ता को स्ट्रेट पैंट के साथ पहनें और लाइटवेट दुपट्टा कैरी करें। ये इवनिंग आउटिंग के लिए शानदार ऑप्शन रहेगा।
और पढ़ें - Kajol Suit Design: शादी बाद पहनें काजोल से 5 सूट, 50+ में लगें प्रीटी
फेस्टिव या वेडिंग के लिए ढीले सिल्हूट में हेवी एम्ब्रॉयडरी (Heavy Embroidery) वाला सूट चुनें। यह आराम के साथ रॉयल लुक देता है और लंबे समय तक पहनना आसान रहता है। स्टाइल के लिए स्टेटमेंट इयररिंग्स पेयर करेंगी तो लुक कम्प्लीट लगेगा।
रोजमर्रा के लिए कॉटन फैब्रिक (Cotton Fabric) में लूज सूट बेस्ट रहते हैं। यह हल्के, ब्रीदेबल और गर्म मौसम के लिए उपयुक्त होते हैं। इसे स्टाइल करने के लिए मिनिमल एक्सेसरीज के साथ कैजुअल लुक अपनाएं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.