आईब्रो जेल क्या है? जिसके बिना अधूरी मेकअप किट, जानें इसके फायदे

Published : Nov 09, 2025, 04:44 PM IST
आईब्रो जेल क्या है

सार

Eyebrow gel daily use: आईब्रो जेल उन कुछ प्रोडक्ट्स में से है जो कम मेहनत में ज्यादा रिजल्ट देता है। अगर आप अपनी ब्यूटी किट में एक ऐसा प्रोडक्ट चाहती हैं जो आंखों के पूरे लुक को एकदम इंहेंस कर दे, तो eyebrow gel जरूर लें।

हम सभी चाहते हैं कि हमारी आईब्रो हमेशा नेचुरल, साफ-सुथरी और शेप में दिखें। लेकिन रोज पार्लर जाना या आईब्रो पेंसिल-शैडो से उन्हें सेट करना हर बार पॉसिबल नहीं होता। ऐसे में आईब्रो को तुरंत परफेक्ट शेप देने वाला एक स्मार्ट मेकअप प्रोडक्ट आईब्रो जेल (Eyebrow Gel) है। ये छोटे से ट्यूब में आता है लेकिन काम बहुत बड़ा करता है। चाहे आपकी आईब्रो पतली हों, अनइवन हों या घनी, बस थोड़ा सा जेल और आपकी आईब्रो पूरे दिन सेट रहती हैं। आजकल एक क्लीन गर्ल लुक (clean girl look) ट्रेंड में है, जिसमें नेचुरल ग्रूम्ड ब्रो वाइब चाहिए होती है। आईब्रो जेल उसी लुक को पाना आसान बना देता है। अगर आप भी सोचती हैं कि क्या सिर्फ जेल से आईब्रो सेट हो सकती हैं? इससे फर्क सच में दिखता है क्या? या फिर ये सिर्फ पार्लर वालों का नया ट्रिक है? तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां जानिए आईब्रो जेल क्या है, इसे कैसे लगाया जाता है और इसके फायदे क्या हैं।

आईब्रो जेल क्या है? (What is Eyebrow Gel)

आईब्रो जेल एक ऐसा लाइटवेट जेल फॉर्मूला होता है जो आईब्रो के हेयर को एक जगह सेट कर देता है और उन्हें शेप देता है। जैसे हम हेयर जेल से बाल सेट करते हैं, वैसे ही आईब्रो जेल ब्रो को सेट करता है। यह दो तरह का होता है

  • Clear Eyebrow Gel (क्लियर जेल) - सिर्फ सेट करता है, कलर नहीं देता
  • Tinted Eyebrow Gel (टिंटेड जेल) - रंग और डेफिनेशन देता है

और पढ़ें -  अथिया शेट्टी के लग्जरी बैग डिजाइंस, 100 साल तक रहेंगे फैशन में!

ईब्रो जेल लगाने के फायदे (Eyebrow Gel Benefit)

आईब्रो पूरे दिन सेट: एक बार लगा लिया तो आईब्रो smudge-proof और मैसी नहीं होतीं। बार-बार टचअप की जरूरत नहीं पड़ती।

पतली या अनइवन आईब्रो भी भरी हुईं: टिंटेड जेल एक हल्का सा रंग देता है जिससे गैप कवर होते हैं और ब्रो-फुलर दिखती है।

मेकअप में टाइम बचेगा: इससे 30 सेकेंड में ब्रो सेट हो जाएंगी, न पेंसिल की जरूरत, न ब्रशिंग की।

नेचुरल और क्लीन लुक : इससे चेहरे की फ्रेमिंग होती है और आंखें ज्यादा डिफाइन दिखती हैं। नो ओवर मेकअप लुक सिर्फ इसमें आप नैचुरल ब्यूटी लगेंगी।

बिना पार्लर गए ग्रूम आईब्रो: बिजी महिलाओं और वर्किंग गर्ल्स के लिए परफेक्ट है।

और पढ़ें -  कोल्हापुरी Vs जोधपुरी चप्पल, कौनसी ज्यादा टिकाऊ? जानें 5 बड़े फर्क

आईब्रो जेल कैसे लगाएं? (How To Apply Eyebrow Gel)

ब्रश से आईब्रो को ऊपर की तरफ और शेप में कंघी करें। जेल को अपवर्ड मोशन में लगाएं और सेट होने दें। बस 5 सेकेंड में ब्रोज एकदम से परफेक्ट लगेंगी। आप इसे ऑनलाइन कई प्लेटफॉर्म से खरीद सकती हैं। ये आपको 1500 से 2500 की रेंज में मिल जाएगा। 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Herbal Hair Care: केमिकल शैंपू से लें ब्रेक, रीठा-आंवला के साथ मिलाएं ये 4 चीजें और घर पर बनाएं शैंपू
Sliding Door Cleaning Tips: स्लाइडिंग डोर बार-बार हो रहा है जाम? अपनाएं ये 5 आसान सफाई ट्रिक्स