कश्मीरी पश्मीना शॉल के 5 हैंडमेड डिजाइंस, साड़ी-सूट सबपर खिलेंगे

Published : Nov 09, 2025, 01:57 PM IST
कश्मीरी पश्मीना शॉल

सार

Pure Pashmina handmade shawl: सर्दियों में साड़ी-सूट पर स्टाइल और गर्मी के लिए कश्मीरी पश्मीना शॉल बेहतरीन हैं। ये हल्के, मुलायम और गर्म होकर रॉयल लुक देते हैं। देखें 5 हैंडमेड डिजाइन, जो हर मौके के लिए बेस्ट हैं।

सर्दियों में गर्मी भी मिले और आउटफिट की खूबसूरती भी छुपे नहीं इसकी बड़ी टेंशन रहती है। स्वेटर और जैकेट पहनने से पूरा लुक भारी लगने लगता है, खासकर जब आप साड़ी या सूट में ग्रेसफुल दिखना चाहती हैं। यहीं कश्मीरी हैंडमेड पश्मीना शॉल आपकी पूरी पर्सनैलिटी को एलिगेंट और रॉयल बना देते हैं। पश्मीना शॉल की खासियत हल्का, मुलायम, गर्म और रिच लुक होता है। इसको पहनते ही लुक में एक क्लासिक एलीगेंस आ जाती है। यह सिर्फ एक शॉल नहीं, बल्कि एक इनवेस्टमेंट पीस है, जिसे पीढ़ियों तक संभाला जा सकता है। यहां देखें 5 हैंडमेड कश्मीरी पश्मीना शॉल डिजाइंस, जो साड़ी और सूट दोनों पर शानदार लगते हैं।

कानी वर्क पश्मीना शॉल डिजाइंस

कानी वर्क पश्मीना शॉल असल कश्मीरी कला का सबसे प्योर रूप माना जाता है। इसमें धागों से बुने हुए रंगीन बूटे और पैटर्न होते हैं, जिन्हें बनाने में महीनों लग जाते हैं। जब आप इसे साड़ी या सॉलिड सूट के साथ पहनती हैं, तो पूरा लुक बिना किसी एक्सेसरी के भी ग्रैंड और हैरिटेज सा दिखाई देता है। शादी या त्योहारों पर यह शॉल आपके स्टाइल को अलग पहचान देता है।

और पढ़ें -  टेलर भी नहीं बताएंगे ये ट्रिक! ब्लाउज में साइड चेन या बैक चेन में कौनसी लगवाएं?

सोनी हैंड एम्ब्रॉयडरी पश्मीना रिच डिजाइंस

सोजनी एम्ब्रॉयडरी पश्मीना हल्के और महीन हाथ के धागों से बनाई जाती है। इसका एम्ब्रॉयडरी काम इतना फाइन होता है कि देखने वाले यकीन नहीं कर पाते कि यह हाथ से बना है। अगर आप सटल और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो सोजनी शॉल सॉलिड सिल्क साड़ी या चिकनकारी सूट के साथ पहनें, इससे आपका लुक तुरंत क्लासी और रॉयल बन जाएगा।

जामावर पश्मीना शॉल डिजाइंस

जामावर डिजाइन सबसे ज्यादा ब्राइडल और फेस्टिव लुक के लिए पसंद किया जाता है। इसका इंट्रीकेट पैटर्न इसे ग्रैंड बनाता है। अगर आप शादी में सूट या बनारसी साड़ी पहन रही हैं, तो जामावर पश्मीना आपके पूरे लुक को लग्जरी टच देगा। यह इतना स्टेटमेंट होता है कि इसे पहनने के बाद ज्वेलरी की भी जरूरत नहीं पड़ती।

और पढ़ें - प्रीमियम अनारकली कुर्ता-दुपट्टा सेट, वेडिंग सीजन में लगें रॉयल

कलमकारी हैंड पेंटेड पश्मीना शॉल

यह एक बेहद यूनिक डिज़ाइन है, जहां शॉल पर हैंड-पेंटेड फ्लोरल या ट्रेडिशनल आर्ट बनाई जाती है। यह शॉल हल्का और मॉडर्न लगता है, इसलिए इसे आप ऑफिस से लेकर पार्टी तक कहीं भी पहन सकती हैं। कलमकारी पश्मीना सूट, सॉलिड कुर्ती या प्लेन साड़ी के साथ एक्स्ट्रा खूबसूरत दिखता है।

सॉलिड प्योर पश्मीना मिनिमल डिजाइन

अगर आप मिनिमलिस्ट हैं, हैवी वर्क पसंद नहीं करतीं, तो सॉलिड प्योर पश्मीना आपके लिए ही बना है। यह बिना किसी एम्ब्रॉयडरी या प्रिंट के होता है और इसकी सॉफ्टनेस ही इसकी शान है। सॉलिड पश्मीना शॉल आपको सटल, सफोस्टिकेटेड और टाइमलेस लुक देता है। इसे आप किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

6 स्टेप में बनाएं एंटी एजिंग टोनर, स्किन केयर के लिए बेस्ट DIY Idea
Herbal Hair Care: केमिकल शैंपू से लें ब्रेक, रीठा-आंवला के साथ मिलाएं ये 4 चीजें और घर पर बनाएं शैंपू