गुरु पूर्णिमा प्रार्थना सभा में टीचर्स पहनें 5 फेमस कॉटन साड़ियां, आराम के साथ मिलेगा स्टाइल

Published : Jul 28, 2026, 08:00 PM IST

Guru Purnima Saree Ideas: गुरु पूर्णिमा पर टीचर्स के लिए बेस्ट कॉटन साड़ियों की तलाश है? जानें अजरख, महेश्वरी, हैंडलूम, जामदानी और मलमल साड़ियों की खासियत, स्टाइलिंग टिप्स और ₹2,000 के अंदर मिलने वाले शानदार विकल्प।

PREV
15
प्योर मलमल साड़ी

बेहद मुलायम और गर्मियों के लिए बेहतरीन प्योर मलमल की साड़ियां गर्मियों के लिए अच्छा ऑप्शन है। ऐसी साड़ियां हल्की होती हैं और आसानी से वियर की जा सकती हैं। आप ब्लैक ब्लाउज के साथ ऐसी साड़ी के पेयर कर सकते हैं। साड़ी को मॉर्डन लुक देने के लिए आप स्लीवलेस या फिर ऑफशोल्डर ब्लाउज पहन सकती हैं। साथ में मिनिमल ज्वेलरी पहनें।

25
जामदानी कॉटन साड़ी

बारीक हाथ की बुनाई और फ्लोरल डिजाइन जामदानी साड़ी देखने में रॉयल लुक देती हैं। इन साड़ियों के साथ हल्की ज्वेलरी काफी फैंसी लगती है। टीचर्स को रॉयल लुक चाहिए तो गुरु पूर्णिमा के दिन जामदानी साड़ी पहन सज जाए। भारत और बांग्लादेश की सबसे प्रसिद्ध हैंडलूम साड़ियों में इसका नाम फेमस है।आप ऐसी साड़ी को अलमारी में जरूर रखें। 

और पढ़ें: Old Wedding Card DIY: कबाड़ नहीं, खजाना हैं पुराने शादी के कार्ड! इन 4 आसान DIY आइडिया से दें घर को नया लुक

35
हैंडलूम कॉटन साड़ी

हाथ से बुनी हुई, हल्की और आरामदायक साड़ियों में हैंडलूम साड़ियों का नाम फेमस है। टीचर्स हैंडलूम कॉटन साड़ियों को पहनकर स्कूल जाएं। ऐसी साड़ियों के साथ आप मैचिंग ¾ स्लीव ब्लाउज पहन सकती हैं।

45
महेश्वरी साड़ी

मध्य प्रदेश की पारंपरिक बॉर्डर वाली महेश्वरी साड़ी भी टीचर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। आप ऐसी साड़ी के साथ कंट्रास्ट ब्लाउज पेयर कर सज जाएं। आपको ऐसी साड़ियां आसानी से ऑनलाइन 2 हजार के अंदर मिल जाएंगी।

और पढ़ें: Guru Purnima 2026 Gift Ideas: गुरुपूर्णिमा में अपने गुरुदेव को दें ये 5 खास उपहार, बरसेगी गुरु कृपा और प्रेम 

55
अजरख प्रिंट कॉटन साड़ी

पारंपरिक ब्लॉक प्रिंट और प्राकृतिक रंगों वाली अजरख प्रिंट साड़ी भी खूब स्टाइलिश लगती है और खास मौको के लिए बेस्ट ऑप्शन है। आपको अजरख प्रिंटेड साड़ी के साथ ब्लैक स्लीवलेस ब्लाउज पहनना चाहिए। 

और पढ़ें: सावन का पहला सोमवार बनाए खास, इन 7 रॉयल सलवार सूट के साथ

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories