Guru purnima teachers handmade card: गुरु पूर्णिमा पर टीचर्स के लिए आसान और खूबसूरत हैंडमेड कार्ड बनाने के आइडिया देखें। 3D कार्ड, सर्कल कार्ड, श्लोक, फूलों की सजावट और गुरु-शिष्य स्केच से बनाएं यूनिक ग्रीटिंग कार्ड।
गुरु पूर्णिमा में अपने गुरु का आशीर्वाद लेने के लिए आप न सिर्फ उनके पैर छू सकते हैं बल्कि अपने मन की बात हैंडमेड कार्ड में लिखकर भी दे सकते हैं। हैंडमेड कार्ड जहां आपकी भावनाओं को उकेरेगा, वहीं टीचर्स पल भर में ही आपके मन की बात को समझ जाएंगे। अगर आपकी ड्राईंग अच्छी है, तो आप एक सादे कागज में मंडला आर्ट बनाकर सुंदर सा कार्ड तैयार कर सकते हैं। बीच की जगह छोड़े और उसमें हैप्पी गुरु पूर्णिमा लिखें। इसमें आप चाहे तो वीणा का रंग-बिरंगा चित्र या मोर पंखी डिजाइन भी बना सकते हैं।
25
गुरु शिष्य का बनाएं स्कैच
गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर बच्चे अपने टीचर्स को सुंदर हैंडमेड कार्ड दे सकते हैं। कार्ड में गुरु और शिष्य का सुंदर चित्र बनाएं और किनारों को फूल और पत्तियों से सजाएं। साथ ही आप इंग्लिश या हिंदी में गुरु के लिए सुंदर संदेश भी लिख सकते हैं। स्केच पेन का इस्तेमाल करके कार्ड बनाएं। अगरआप चित्र नहीं बन पा रहे हैं, तो उसके स्थान पर रंग-बिरंगी किताबें, दिया आदि बनाकर हैप्पी गुरु पूर्णिमा कार्ड में लिखें।
35
फ्लोरल 3 D कार्ड डिजाइन
अगर आपको स्कैच बनाने में दिक्कत होती है, तो कोई बात नहीं। आप कागज को डिफरेंट डिजाइन में कट करके 3D लुक वाले कार्ड भी बना सकते हैं। गुरु पूर्णिमा में फूलों के 3D डिजाइन वाले सुंदर कार्ड बनाएं और स्केच पेन की मदद से गुरु पूर्णिमा जरूर लिखें। आप साथ ही गुरु के चरण भी बना सकते हैं, जो कि दिखने में काफी खूबसूरत लगते हैं।
45
सर्कल डिजाइन में तैयार करें कार्ड
जरूरी नहीं है कि आप रेक्टेंगल कट ही चुनें। गुरु पूर्णमा के लिए आप सर्कल डिजाइन के कार्ड भी बेहद खूबसूरत बेहद खूबसूरत ढंग से सजा सकते हैं। इन पर आप कागज से फूल की कटिंग बनाकर चिपकाएं और स्टोन का इस्तेमाल करें।
अगर आपको किसी तरह की डिजाइन बनानी नहीं आती या फिर आप कटिंग भी नहीं कर पाते हैं, तो A4 साइज के प्लेन कागज में गुरु से संबंधित श्लोक लिखें और साथ ही डिफरेंट रंग के फ्लावर्स चिपकाएं। ऐसा कार्ड दिखने में बहुत ही इफेक्टिव होता है और आपके टीचर को जरूर पसंद आएगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.