Guru Purnima 2026 Mehndi Design: गुरु पूर्णिमा पर मंदिर जाने से पहले हाथों पर लगाएं ये खूबसूरत बैक हैंड मेहंदी डिजाइन। यहां देखें मंडला, लोटस, 3D और अरेबिक हिना पैटर्न।
गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को मनाई जाएगी। अगर आप भी मंदिर जाने का सोच रही हैं तो सूने हाथों की बजाय मेहंदी से सजे हाथों संग भगवान के दर्शन करें। यहां देखें गुरु पूर्णिमा 2026 स्पेशल बैंक हैंड मेहंदी डिजाइन की फोटो, जो आपके हर आउटफिट पर जंचने के साथ दूर से ही दिखाई देगी। आइए जानते हैं इन हिना पैटर्न के बारे में विस्तार से।
मंडला आर्ट रोज मेहंदी डिजाइन
गुरु पूर्णिमा मेहंदी के तौर पर आप रोज हिना पैटर्न को विकल्प बना सकती हैं। इसमें बैक हैंड पर गोल चंक्र बनाते हुए बड़ा सा गुलाब बनाया जाता है, साथ में चारों ओर बारीक पैटर्न. कलाई पर बने रिबन से जुड़ते हैं। वहीं, फूलों की बेल इसे 3d लुक दे रही है। इस पैटर्न में उंगलियों पर भी बड़ा सा गुलाब बनाते बाकि उंगलियों पर बैंडस बनाया है। यह आपके मॉडर्न, पारंपरिक लुक में फिट बैठेगी।

मून मेहंदी डिजाइन सिंपल
आजकल Moon Mehndi Design 2026 की डिमांड सबसे ज्यादा है। हथेली के पीछे सुंदर आधा चांद बना हआ है, जिसे पत्तों और फूलों की बेल सजा रही हैं। कलाई पर चौड़ा, पारंपरिक कंगन पैटर्न है जबकि उंगलियों को मिनिमल रखते हुए बारीक बेल बनी है। यह डिजाइन फेस्टिव सीजन पर मिनिमलिस्ट और सिमेट्रिकल लुक देगी।
खूबसूरत और सरल मेहंदी की डिजाइन
सिंपल और सरल मेहंदी डिजाइन की तलाश है तो फ्लोरल वर्क वाली इस हिना पैटर्न को विकल्प बनाएं। इसमें हथेली के बीच में गोल रिंग देते हुए फूलों की नक्काशी की गई है। उंगलियों पर जाल-बारीक पत्तियों का वर्क है, जो भरा-भरा लुक देता है। वहीं, कलाई पर ब्रेसलेट स्टाइल साइड लाइनिंग बेल ट्रेंडी और अफर्टलेस लुक देगी।
ये भी पढ़ें- एक भी इंच जगह नहीं होगी बर्बाद, 5 Hanging Plants बालकनी को बना देंगे स्वर्ग
अरेबिक मेहंदी न्यू डिजाइन फोटो
कलाई पर बड़े-बड़े स्पाइरल और मोतियों की लटकन जैसी सुंदर चेन पर आने वाली यह मेहंदी बहुत खूबसूरत है। इसमें हथेली के बीच का हिस्सा काफी हद तक स्पेस फ्री रखा जाता है, ताकि डिजाइन खिलकर दिखे। वहीं, उंगलियों पर घुमावदार पत्तियों और बारीक शेडिंग का वर्क है जो इसे मॉडर्न एरेबिक लुक देता है।
मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन इमेज

आप गुरु पूर्णिमा पर्व पर हाथों को रॉयल और क्लासी लुक देने चाहती हैं तो मंडला आर्ट मेहंदी को विकल्प बना सकती हैं। इसमें दो अलग-अलग मोटिफ को उंगली की तरफ से जाता हुआ दिखाया जाता है, जबकि फिंगर पर जालीदार पैटर्न पर फूल बने हैं। यह डार्क-लाइट मेहंदी स्ट्रोक्स का शानदार कॉम्बो है।
ये भी पढ़ें- नींबू समझकर हाथ न लगाएं ! अंदर छिपे हैं खट्टे मोती, लग्जरी होटलों में होती है इसकी डिमांड
पीछे की मेहंदी डिजाइन फोटो
अरेबिक प्लोरल क्लस्टर और जाली वर्क पर यह मेहंदी-झूमर चेन पैटर्न पर आती है। जहां, उंगलियों पर बारीक मैश वर्क संग फ्लोरल बेल का काम है। इसमें निगेटिव स्पेस का अच्छा इस्तेमाल करते हुए हाथों को भरा दिखाया जाता है। यह डिजाइन रिच और रॉयल लुक के लिए बेस्ट है।
3D मेहंदी फोटो डिजाइन
कलाई पर बड़ा सा थ्री डी शेडेड फूल के साथ पत्तियों का गुच्चा है। वहीं, हथेली के बीच में एक खूबसूरत फूल और पत्तियों की सुंदर बेल बनी हुई है। कलाईं-हथेली पर फूलों से मोतियों जैसी लटकन जुड़ी हुई है। वहीं, उंगलियों पर पत्तियों की बेल रिंग पैटर्न और बारीक कैप्स जैसा लुक देती है।

लोटस मेहंदी जिजाइन
मॉडर्न बट मिनिमल लुक के लिए महिलाओं को लोटस मेहंदी भी भा रही है। इसमें कलाई से हथेली तक बड़े-बड़े शेडेड फूल वाली पुंखड़ियां बनी हुई है। वहीं फूलों के अंदर पेंसिल शेडिंग डिटेलिंग रॉयल लुक देती है। जबकि फिंगर पर पत्तियों की बेली रिंग पैटर्न पर है। यह हिना पैटर्न काफी हैवी रॉयल और एलिगेंट हैं।
