Dussehra Saree Blouse Ideas: दशहरे पर ट्राई करें ये 7 साड़ी कॉम्बिनेशन, मिलेगा एकदम डिवाइन लुक

Published : Oct 01, 2025, 04:23 PM IST
साड़ी-ब्लाउज कॉम्बो डिजाइन

सार

Dussehra Outfit Ideas Saree and Blouse Combos: इस दशहरे, अपने वार्डरोब में इनमें से किसी एक साड़ी और ब्लाउज डिजाइन को शामिल करें और पाएं एकदम ट्रेडिशनल और डिवाइन फेस्टिव लुक।

दशहरा सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि पॉजिटिविटी, नई शुरुआत और ग्रेस का प्रतीक है। इस मौके पर महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहनना पसंद करती हैं। साड़ी और ब्लाउज का कॉम्बिनेशन हर फेस्टिव लुक को रॉयल बना देता है। इस दशहरे अगर आप अपने स्टाइल में ट्रेडिशनल टच देना चाहती हैं तो यहां दिए गए 7 साड़ी और ब्लाउज डिजाइंस आपको एक परफेक्ट एथनिक लुक देंगे।

बनारसी सिल्क साड़ी विद गोल्डन जरी ब्लाउज

बनारसी सिल्क साड़ी हमेशा से रिच और रॉयल ऑप्शन रही है। गोल्डन जरी या एंब्रॉयडरी वाले ब्लाउज के साथ इसे पेयर करने पर आपका लुक फेस्टिव और एलीगेंट लगेगा। शादी और दशहरे जैसे ग्रैंड फेस्टिवल्स के लिए बेस्ट है।

और पढ़ें -  करवाचौथ स्पेशल भरवा मेहंदी डिजाइंस, 5 पैटर्न करें फोन में सेव

कांजीवरम साड़ी विद कंट्रास्ट ब्लाउज

साउथ इंडियन टच वाली कांजीवरम साड़ी दशहरे पर सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इसे कंट्रास्ट कलर ब्लाउज (जैसे पिंक साड़ी पर ग्रीन ब्लाउज) के साथ पहनें। यह लुक आपको ट्रेडिशनल और ग्रेसफुल बनाएगा।

चंदेरी कॉटन साड़ी विद मिरर वर्क ब्लाउज

अगर आप हल्की और कंफर्टेबल साड़ी चाहती हैं तो चंदेरी कॉटन एक परफेक्ट ऑप्शन है। इसे मिरर वर्क या हैंड-एंब्रॉयडरी वाले ब्लाउज के साथ पहनकर फेस्टिव लुक को सिंपल पर क्लासी बनाया जा सकता है।

पटोला साड़ी विद हाई-नेक ब्लाउज

गुजराती पटोला साड़ी अपने यूनिक प्रिंट और कलर कॉम्बिनेशन के लिए मशहूर है। इस दशहरे इसे हाई-नेक या कॉलर स्टाइल ब्लाउज के साथ पहनें। यह लुक आपको ट्रेडिशनल और मॉडर्न का परफेक्ट मिक्स देगा।

और पढ़ें -  'शुद्ध सुहाग' संग करें मां दुर्गा को विदा ! घर पर 5 चीजों से बनाएं लाल सिंदूर

ऑर्गेंजा साड़ी विद पफ-स्लीव ब्लाउज

आजकल ऑर्गेंज़ा साड़ी काफी ट्रेंड में है। हल्की और फ्लोई ऑर्गेंजा साड़ी को पफ-स्लीव या फ्रिल ब्लाउ के साथ ट्राई करें। यह लुक आपको ट्रेडिशनल के साथ-साथ फ्यूजन स्टाइल भी देगा।

बांधनी साड़ी विद बैकलेस ब्लाउज

राजस्थानी बांधनी साड़ी रंग-बिरंगे त्योहारों की पहचान है। इस दशहरे इसे स्टाइलिश बैकलेस या डीप-नेक ब्लाउज के साथ पहनें। यह आपको यूथफुल और वाइब्रेंट लुक देगा।

पैठणी साड़ी विद एल्बो-स्लीव ब्लाउज

महाराष्ट्रियन पैठणी साड़ी की खासियत इसके खूबसूरत बॉर्डर और मोर डिजाइन में है। इस दशहरे इसे एल्बो-स्लीव ब्लाउज के साथ पहनकर ट्रेडिशनल और डिवाइन लुक पाएं।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Baby Girl Footwear: बेबी गर्ल के लिए सैंडल डिजाइन, अंडर-500 में खरीदें फैंसी फुटवियर
Bathroom Door Ideas: बाथरूम के लिए कौन सा दरवाजा है सबसे बेस्ट? लकड़ी, आयरन या एल्यूमिनियम में जानें सही ऑप्शन