Finger Mehndi: हैवी मेहंदी का गया जमाना, उंगलियों पर हिना डिजाइन का चल पड़ा ट्रेंड

Published : Jun 21, 2026, 09:30 AM IST

Finger Mehndi Design: फिंगर मेहंदी डिजाइन में कौन-कौन से ट्रेंडी पैटर्न शामिल हैं? रिंग स्टाइल फिंगर मेहंदी किस तरह का लुक देती है? कम समय में बनने वाले सिंपल फिंगर मेहंदी डिजाइन कौन से हैं? 

PREV
16

समय के साथ मेहंदी के ट्रेंड भी बदल रहे हैं। जहां पहले लड़कियों के बीच में हैवी और फुल हैंड मेहंदी का क्रेज था, वहीं अब मिनिमल और एलिगेंट डिजाइन पसंद किए जा रहे हैं। खासतौर पर फिंगर मेहंदी डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। ये डिजाइन कम समय में बन जाते हैं और हर तरह के आउटफिट के साथ खूबसूरत लगते हैं। अगर आप भी कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो इन 5 फिंगर मेहंदी डिजाइनों से आइडिया ले सकती हैं।

26

रोज एंड लीफ मेहंदी

रोज एंड लीफ मेहंदी पैटर्न आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। उंगलियों के ऊपरी हिस्से पर छोटे-छोटे रोज एंड लीफ मेहंदी डिजाइन बनाकर आप मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह का लुक पा सकती हैं। यह डिजाइन कॉलेज गर्ल्स और वर्किंग वुमन के बीच भी लोकप्रिय है।

36

लीफ मेहंदी डिजाइन

लीफ पैटर्न मेहंदी डिजाइन उंगलियों पर बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। इसमें नाखून के नीचे मेहंदी भरकर उसके नीचे की तरह लीफ पैटर्न डाला जाता है। इन्हें बनाना आसान होता है और कम समय में तैयार हो जाते हैं।

46

फ्लोरल फिंगर मेहंदी डिजाइन

अगर आपको सिंपल और क्लासी लुक पसंद है, तो फूलों और पत्तियों से बने फ्लोरल डिजाइन बेस्ट रहेंगे। इन्हें केवल उंगलियों पर बनाकर भी हाथों को अट्रैक्टिव लुक दिया जा सकता है। यह डिजाइन सगाई, तीज और करवा चौथ जैसे अवसरों के लिए परफेक्ट है।

अगर आपको सिंपल और क्लासी लुक पसंद है, तो फूलों और पत्तियों से बने फ्लोरल डिजाइन बेस्ट रहेंगे। इन्हें केवल उंगलियों पर बनाकर भी हाथों को आकर्षक लुक दिया जा सकता है। यह डिजाइन सगाई, तीज और करवा चौथ जैसे अवसरों के लिए परफेक्ट है।

56

फ्लावर मेहंदी डिजाइन

अगर आपको उंगली को मेहंदी के रंग से लाल करना है, लेकिन उसमें ट्विस्ट डालना है, तो फिर कुछ इस तरह का डिजाइन आप बना सकती हैं। फ्लावर मेहंदी डिजाइन आपके उंगलियों को मॉडर्न के साथ-साथ ट्रेडिशनल टच भी देगी। आप इसे घऱ पर आसानी से बना सकती हैं। 

और पढ़ें: ज्वेलरी लवर हैं पापा तो गिफ्ट करें ये 6 फैंसी ब्रेसलेट, बढ़ेगा स्टाइल

66

रिंग स्टाइल फिंगर मेहंदी

अगर आप ज्वेलरी जैसा लुक चाहती हैं, तो रिंग स्टाइल फिंगर मेहंदी ट्राई कर सकती हैं। इसमें उंगलियों पर अंगूठी और चेन जैसे पैटर्न बनाए जाते हैं, जो हाथों को बेहद आकर्षक बनाते हैं। यह डिजाइन पार्टी और फंक्शन के लिए शानदार विकल्प है।

और पढ़ें: संस्कारी बहू से लेकर मॉडर्न बेब्स, ट्राई करें भूमि पेडनेकर सी साड़ी स्टाइलिंग

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories