
Top 5 Happiest Country: एक देश की तरक्की वहां की आबादी की खुशहाली पर तय होती है। फिनलैंड दुनिया की सबसे खुशहाल देशों में अपनी बादशाहत बरकार रखे हुए हैं। वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू रिपोर्ट 2025 ( World Population Review Report 2025) ने लिस्ट जारी करके बताया कि किस-किस देश की आबादी खुशहाल है। फिनलैंड के बाद डेनमार्क का स्थान हैं। आइए जानते हैं भारत की क्या स्थिति है।
फिनलैंड लगातार कई सालों से खुशहाली की सूची में शीर्ष पर बना हुआ है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, विशेषकर नॉर्दर्न लाइट्स, शांत वातावरण और बैलेंस लाइफस्टाइल लोगों को मानसिक रूप से संतुलित और खुश रखती है।
डेनमार्क सामाजिक समानता, मजबूत वेलफेयर सिस्टम और हाई परचेजिंग पावर के लिए जाना जाता है। यहां के नागरिक खुद के जीवन निर्णयों को स्वतंत्र रूप से लेने में सक्षम हैं।
आइसलैंड की गिनती दुनिया के सबसे सुंदर देशों में होती है, जहां ज्वालामुखी, ग्लेशियर और शानदार झरने जैसे प्राकृतिक दृश्य लोगों को सुकून देते हैं। खुशहाली में यह देश नंबर 3 पर है।
स्वीडन को खुशहाली में टॉप-4 में जगह मिली है। स्वीडन इनोवेटिव डिजाइन, प्राकृतिक सौंदर्य और सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था के कारण सबसे हैप्पीएस्ट मुल्क में से एक है।
गाजा संघर्ष के बीच भी इज़राइल ने 5वां स्थान पाया है, जो इसके नागरिकों की जीवन संतोष, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को दिखाता है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत 126वें स्थान पर है। भारत की रैंकिंग में कई सामाजिक और इनवर मेंटल चैलेंज का प्रभाव देखा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह रैंकिंग 6 केटेगरी पर पर बेस्ड है-
1.प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (GDP)
2. सोशल सपोर्ट
3. स्वस्थ जीवन प्रत्याशा
4. जीवन के निर्णय लेने की स्वतंत्रता
5. जनता की उदारता
6. देश में आंतरिक और बाहरी भ्रष्टाचार की धारणा
बता दें कि भारत की आबादी बहुत ज्यादा है लेकिन जिन देशों ने टॉप 5 में जगह बनाई है वहां कि आबादी बहुत कम है। जैसे फिनलैंड की आबादी 55 लाख है। वहीं डेनमार्क की 59 लाख। आइसलैंड की 3.75 लाख, स्वीडन की 1 करोड़ और इजराइल की पॉपुलेशन 91 लाख है। आबादी भी खुशहाली का फैक्टर हो सकती है। आपका क्या ख्याल है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.