World Environment Day 2025: पर्यावरण को बचाने के लिए इन शायरी और कोट्स से जगाएं जागरूकता

Published : Jun 05, 2025, 07:40 AM IST
World Environment Day 2025 quotes in Hindi 1

सार

World Environment Day Hindi status: पर्यावरण दिवस पर प्रकृति प्रेम और संरक्षण का संदेश दें। कोट्स, शायरी और मैसेज के ज़रिए अपनों को जागरूक करें और प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

Environment Day 2025 wishes and messages: हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति हम सभी को जागरूक करना है और प्रदूषण को समाप्त करना है। साल 2025 में पर्यावरण दिवस की थीम वैश्विक प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना यानी कि ending global plastic pollution है। ऐसे में पर्यावरण दिवस के मौके पर आप अपने परिजनों, दोस्तों या आसपास के लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश देना चाहते हैं, तो उन्हें यह मैसेज कोट्स और फोटोस भेज कर इस दिन की बधाई दे सकते हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस पर कोट्स (World Environment Day Quotes in Hindi)

1. प्रकृति कोई विरासत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक कर्ज है।

2. जैसे सांस जरूरी है जीवन के लिए, वैसे ही पेड़ जरूरी हैं इस धरती के लिए।

3. पृथ्वी हमसे कुछ नहीं मांगती, सिर्फ संरक्षण चाहती है।

4. धरती पर हर जीव का अधिकार है, इसे बचाना हमारा कर्तव्य है।

5. प्लास्टिक से दूरी बनाओ, प्रकृति से दोस्ती निभाओ।

विश्व पर्यावरण दिवस बधाई संदेश और मैसेज (World Environment Day Messages)

1. विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं! चलो मिलकर इस धरती को फिर से हरा-भरा बनाएं।

2. इस पर्यावरण दिवस पर संकल्प लें, हर साल एक पौधा जरूर लगाएंगे, और प्रकृति की रक्षा करेंगे।

3. धरती हमारी मां है। इसका सम्मान करें, इसे सुरक्षित रखें। Happy World Environment Day!

4. पृथ्वी पर जीवन तभी सुरक्षित है जब पर्यावरण सुरक्षित है। आइए हम सब मिलकर हरियाली फैलाएं।

5. अगर चाहते हो स्वच्छ हवा, तो लगाओ पेड़, ये है सच्चा दावा। पर्यावरण दिवस पर यही है संदेश – प्रकृति को बचाओ, यही है विशेष।

विश्व पर्यावरण दिवस शायरी (World Environment Day Shayari)

1. पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ,

प्रकृति को सुंदर बनाओ।

हरियाली से सजे धरा का श्रृंगार,

यही है पर्यावरण का उपहार।

2. न काटो पेड़ों को यूं बेरहमी से,

इनसे ही सांसें हैं हमारी थमी सी।

अगर बचाना है आने वाला कल,

तो पर्यावरण का रखो ख्याल हर पल।

3. धरती मां की ये है पुकार,

संभालो पर्यावरण बार-बार।

ना हो प्रदूषण, ना कटे जंगल,

हरियाली हो हर एक आंगन!

4. गर्मी, सूखा और बाढ़ का है एक ही कारण,

हमने ही बिगाड़ा है पर्यावरण का संतुलन।

अब भी वक्त है, चेत जाओ,

हरा-भरा पर्यावरण फिर से बनाओ।

5. पेड़ों को अपना दोस्त बनाओ,

हर रोज एक नया पौधा लगाओ।

प्रकृति से करो तुम सच्चा प्यार,

तभी बनेगा सुंदर संसार।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

दीपिका की तरह पहनें पटोला दुपट्टा, प्लेन कुर्ते की दोगुनी हो जाएगी शान
छोटी सिस्टर खरीदें न्यासा देवगन से 5 लहंगा डिजाइंस, दुल्हन जैसी लगेंगी ग्रैंड!