
टीवी से लेकर फिल्मी दुनिया तक अपने ग्लैमरस और ट्रेडिशनल लुक्स से हिना खान ने फैशन का ट्रेंड सेट कर दिया है। उनके हर लुक में एक खास ग्रेस और मॉडर्न टच नजर आता है। अब हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। कपल ने एक इंटीमेट सेरेमनी में अपनी मैरिज रजिस्टर की है। हिना ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को अपनी शादी की खबर सुनाई है। इन तस्वीरों में आप उन्हें हाथ-पैरों में ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन सजाए देख सकते हैं। अगर आप भी दुल्हन बनने जा रही हैं और अपनी मेहंदी को पारंपरिक से हटकर थोड़ा ट्रेंडी बनाना चाहती हैं, तो इन मेहंदी डिजाइंस से इंस्पिरेशन लेना बेस्ट रहेगा। देखें वो 5 ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन जो आपको रियल मॉडर्न ब्राइड बनाएंगे।
जल्दी लगे, ज्यादा दिखे वाला ऑप्शन चाहिए तो आज की मॉडर्न लड़कियों के लिए अरबी मेहंदी डिजाइंस एक परफेक्ट ऑप्शन हैं। इस डिजाइन में bold स्ट्रोक्स, खाली स्पेस और बेल-बूटों का ऐसा संतुलन होता है कि कम समय में भी ये हाथों को भरपूर सजावट दे देता है। ये आमतौर पर तिरछे बेल पैटर्न में हथेली से लेकर उंगलियों तक चलता है। किसी भी इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ ये डिजाइन एक क्लासी टच देता है और खास बात ये कि इसे आसानी से कम वक्त लगा सकते हैं।
फूल-पत्तियों की बेल के साथ बने ये डिजाइंस हर मौसम और हर मौके के लिए परफेक्ट होते हैं। ये न ही ज़्यादा भारी होते हैं और न ही ज़्यादा सिंपल। फ्लोरल बेल्स में हाथ के किनारे या बीच में बेलें बनाई जाती हैं जो उंगलियों से कलाई तक जाती हैं। कॉलेज गर्ल्स, ऑफिस वूमन या करवा चौथ जैसी हल्की रस्मों में ये डिजाइन सबसे अच्छा ऑप्शन है। यह आपको एक नाजुक और फेमिनिन लुक देता है।
मंडला मेहंदी डिजाइन आजकल का सबसे पसंदीदा ट्रेंड बन चुका है। इसमें हथेली के बीचों-बीच एक गोल आकृति बनाई जाती है और उसके चारों तरफ छोटे-छोटे पैटर्न्स होते हैं। यह दिखने में बेहद क्लासिक लगता है और शादी या त्यौहारों के साथ-साथ किटी पार्टी या कैजुअल फंक्शन में भी बहुत अच्छा लगता है। खास बात ये है कि इसे बनवाने में बहुत ज़्यादा समय भी नहीं लगता।
अगर आप सिंपल और फैंसी स्टाइल चाहती हैं तो फिंगर टिप मेहंदी डिजाइन बढ़िया रहेगा। इसमें केवल उंगलियों पर रिंग जैसा पैटर्न बनाया जाता है और हथेली को खाली छोड़ा जाता है। ये बहुत जल्दी बनता है और खासतौर पर ऑफिस जाने वाली मॉडर्न ब्राइड ॉके लिए परफेक्ट है। फेस्टिव और वीकेंड फंक्शन्स में भी यह स्टाइल आजमाया जा सकता है।
प्यार को जताने का एक और तरीका है अपने पार्टनर के नाम या इनिशियल को मेहंदी डिज़ाइन में छुपा देना। यह स्टाइल दुल्हनों में बेहद पॉपुलर है। इससे ना सिर्फ एक पर्सनल टच आता है, बल्कि मेहंदी देखने वालों के लिए एक खेल जैसा हो जाता है नाम ढूंढो!
राजस्थानी डिजाइनों में डिटेलिंग का लेवल बहुत गहरा होता है। इसमें ऊंट, हाथी, दूल्हा-दुल्हन, मंदिर, लोक नृत्य जैसी पारंपरिक आकृतियां शामिल की जाती हैं। ये खासकर उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है जो रिच और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.