
हर महिला अपने ब्लाउज को लेकर दो बातों में अक्सर उलझन में रहती है। डिजाइन कैसा हो और उसमें हुक लगवाएं या बटन? कई बार हम फैब्रिक, कलर और नेकलाइन पर ध्यान तो दे देते हैं, लेकिन ब्लाउज को पहनने-उतारने में कौन-सी क्लोज़िंग बेहतर रहेगी, इसपर सोचते ही नहीं। असल में ये एक छोटा सा डिसीजन नहीं है ये तय करता है आपके ब्लाउज की फिटिंग, पहनने में फिनिशिंग और यहां तक कि आपका फैशन स्टेटमेंट भी। कुछ लोगों के लिए बटन स्टाइलिश ऑप्शन हो सकता है, तो कुछ के लिए हुक ही ट्रस्टेड चॉइस होते हैं। तो अगर आप नया ब्लाउज सिलवा रही हैं या पुराने को रीस्टाइल करना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल में दिए गए बटन vs हुक के प्रो-एंड-कॉन्स जरूर पढ़ें। इससे न सिर्फ आपका ड्रेसिंग सेंस बेहतर होगा, बल्कि आपको मिलेगा एक परफेक्ट फिटिंग ब्लाउज जो स्टाइलिश भी हो और कंफर्टेबल भी।
प्लस साइज या हेवी बस्ट: हुक्स बेहतर सपोर्ट देते हैं। आप साइड हुक लगवा सकते हैं जिससे फ्रंट साफ दिखे।
स्लिम फिगर या यूथफुल लुक: बटन वाला फ्रंट ओपन डिजाइन बेहद स्टाइलिश लगेगा।
डीप नेक या बैकलेस डिजाइन: हुक बेहतर तरीके से हिडन रहते हैं, जिससे लुक क्लीन और क्लासी दिखता है।
सीक्विन, नेट या शीर फैब्रिक ब्लाउज की बात करें तो इन पर हुक लगवाना बेहतर होता है ताकि डिजाइन डिस्टर्ब न हो। वहीं डेनिम या इंडो-वेस्टर्न ब्लाउज में बटन्स आपको edgy और fusion टच देते हैं। हालांकि क्वालिटी हुक या बटन लगवाएं जो कपड़े से मैच करें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.