
आजकल आर्टिफिशियल प्लांट्स से बेडरूम सजाना बहुत ट्रेंड में है। डेकोर में सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली चीजें कम मेंटेनेंस, मॉडर्न लुक और सालों तक टिकाऊ चीजें लेना है। अगर इन्हें क्यूट और यूनिक फ्लॉवर पॉट में लगाया जाए, तो आपके रूम की लुक पूरी तरह बदल जाती है। यहां हम ला रहे हैं 5 आसान और बजट-फ्रेंडली DIY Flower Pot Ideas, जिन्हें आप घर पर बनाकर बेडरूम को एस्थेटिक, कोजी और स्टाइलिश बना सकती हैं।
जूट या कॉटन रोप से पुराना प्लास्टिक पॉट भी इंस्टेंटली मॉडर्न बन जाता है। सबसे पहले पुराना पॉट लें। Fevicol/Hot glue से नीचे से ऊपर तक जूट रोप चिपकाएं। ऊपर एक छोटी सी बो-नॉट या वुडन टैग लगा दें। इस तरह के रोप रैप रस्टिक पॉट बोहो बेडरूम, वुडन फर्नीचर और अर्थी टोन्स वाले डेकोर में बेस्ट लगता है।
और पढ़ें - सस्ती 10 सोलर लाइट, होम गार्डन को बनाएं फेरिटेल
बेडरूम में सॉफ्ट और काल्म वाइब देना है तो पेंटेड पेस्टल सिरेमिक पॉट चुनें। ये पेस्टल कलर बेडरूम को instantly calm look देते हैं। वाइट सिरेमिक या कोई प्लेन पॉट लें। पेस्टल पिंक, लवेंडर, मिंट या स्काय ब्लू से पेंट कर दें। ऊपर मिनिमल गोल्ड लाइन या पोल्का डॉट ऐड करें। इसमें आप आर्टिफिशियल लवेंडर या मनी प्लांट डालें।
अगर आप मॉडर्न और मिनिमल लुक चाहती हैं तो कॉनक्रीट स्टाइल मिनिमल पॉट परफेक्ट है। एक पुराना कंटेनर लें। ग्रे टैक्सचर्ड स्प्रे पेंट करें (cement look)। इसपर वाइट ज्यामितीय लाइन बनाएं और आर्टिफिशियल सकुलेंट डालें। ये मॉडर्न, क्लीन, क्लटर फ्री बेडरूम डेकोर पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट है।
और पढ़ें - कम रौशनी में भी नहीं मरेंगे 7 इनडोर प्लांट, मेंटेनेंस भी कम
फैब्रिक से लिपटा हुआ पॉट बहुत ही सॉफ्ट, वॉर्म और एस्थेटिक लुक देता है। यह किसी भी बेडरूम को तुरंत cozy vibe देता है। कोई पुराना टिन का डिब्बा या पॉट लें। उस पर कॉटन फैब्रिक या प्रिंटेड कपड़ा अच्छी तरह चिपकाएं। नीचे की ओर लकड़ी की छोटी स्टिक, बटन या बो-नॉट लगाकर एक प्यारा सा सजावटी टच दें। यह पॉट खासतौर पर बेडसाइड टेबल, स्टडी टेबल और ड्रेसिंग टेबल पर बेहद क्यूट और सजावटी लगता है।
यह डिजाइन आपके बेडरूम को एक रिच, लग्ज़री और डिजाइनर फिनिश देता है। देखने में बेहद आकर्षक और क्लासिक लगता है। एक व्हाइट सिरेमिक पॉट लें। उस पर पर्ल स्टिकर्स, सफेद स्टोन या गोल्डन बीड्स चिपकाएं। पॉट के एक साइड पर हाफ-आर्च पैटर्न बनाएं। इसके अंदर आर्टिफिशियल ऑर्किड्स या व्हाइट लिली लगाएं जिससे पूरा लुक एलिगेंट बने। यह पॉट ब्राइडल रूम, गेस्ट रूम या किसी भी प्रीमियम बेडरूम डेकोर के लिए एकदम बेस्ट है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.