
15 अगस्त के दिन या उससे पहले स्कूल में बच्चों के लिए पोस्टर कॉम्पटीशन रखा जाता है, जिसमे फ्रीडल या उससे मिलता-जुलता टॉपिक दिया जाता है। आप भी ऐसे ही टॉपिक में बच्चों की अच्छी प्रैक्टिस करा सकते हैं ताकि बच्चा कॉम्पटीशन जीत जाए। यहां हम आपको कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को कुछ पोस्टर सजेस्ट कर रहे हैं, जो कॉम्पटीशन में जीतने में मदद कर सकते हैं।
स्वतंत्रता दिवस फ्रीडम पोस्टर कॉम्पटीशन में आप बच्चों को आजाद चिड़िया का चित्र बनाने की सलाह दे सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान होता है। इसके बेस में या तो तिरंगा रंग या फिर कोई तीन पसंदीदा हल्के रंग का बैकग्राउंड रेडी करना है और उसके बाद एक पिंजरा बनाना है, जिससे चिड़िया बाहर की तरफ निकल रही हो। एक से दो बार प्रैक्टिस करने पर आसानी से इस तरह के पोस्टर को बनाया जा सकता है। आप चाहे तो उसमें वाटर कलर या फिर स्केच पेन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर बेस को रंगने में वॉटर कलर का इस्तेमाल किया जाएगा, तो कम समय में सुंदर पोस्ट तैयार किया जा सकता है।
आप आजादी के थीम में अगर पोस्टर बना रहे हैं, तो उसके लिए तिरंगा बैकग्राउंड चुन सकते हैं। इसे बनाने के बाद एक पेड़ बनाएं जिस पर पिंजरा लटका हुआ हो और पक्षी बाहर घूमते हुए दिखाई दें। थर्ड से फोर्थ या फिफ्थ क्लास के बच्चे आसानी से यह ड्राइंग तैयार कर सकते हैं। ऐसी ड्राइंग बनाने के लिए वॉटर कलर बेस्ट ऑप्शन रहेंगे।
और पढ़ें: सिंपल साड़ी को दें ग्लैमरस टच, 15 अगस्त पर ट्राई करें "तिरंगा" चूड़ी कॉम्बिनेशन
आप बच्चों के साथ भी ऐसा पोस्टर क्रिएट कर सकते हैं जहां बच्चों से लेकर हर उम्र का इंसान खुशी से भागते और आसादी का जश्न मनाता आगे बढ़ रहा है। ऐसे पोस्टर में तिरंगा झंडा जरूर बनाएं और साथ ही बहुत सारे रंगों का इस्तेमाल करने से बचें। वॉटर कलर से आप गांधी संग बच्चों को झंडा लगराते हुए भी दिखा सकते हैं।
और पढ़ें: 15 अगस्त पर देशभक्ति संग फैशन का तड़का, सफेद कुर्ती पर पहनें 6 खूबसूरत दुपट्टे
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.