Independence Day Look Ideas: 15 अगस्त 2026 पर स्कूल फंक्शन में स्टाइलिश टीचर दिखना है तो व्हाइट प्लेन कुर्ती के साथ ट्राई करें 6 स्टाइलिश दुपट्टा डिजाइन। बंधेज से फुलकारी तक दुपट्टा की फैंसी डिजाइन।
15 अगस्त की तैयारियां महीनों पहले शुरू हो जाती हैं। अगर आपके ऑफिस में भी स्वतंत्रता दिवस 2026 सेलिब्रेशन के लिए फंक्शन रखा गया है लेकिन आपके पास नया सूट खरीदने का बजट नहीं है तो ये आर्टिकल खास है। यहां जानें कैसे आप सफेद रंग की कुर्ती को स्टाइलिश दुपट्टा संग स्टाइल एलिगेंट लुक का सकती हैं। देखें ऐसे 6 दुपट्टा डिजाइन जो आपके Independence Day Look में चार चांद लगा देंगे।
1 - बंधेज दुपट्टा
15 अगस्त को ट्रेडिशनल दिखते हुए आप व्हाइट प्लेन कुर्ती या अनारकली सूट के साथ कंट्रास्ट कलर में बंधेज दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। इसमें बांधनी प्रिंट साड़ी, पारंपरिक हाथी की वर्क है। वहीं, चौड़ा-गोटा पट्टी बॉर्डर लुक कंप्लीट कर रहा है। चूंकि दुपट्टा हैवी है, ऐसे में मेकअप और ज्वेलरी बिल्कुल हल्की रखें।
2- फुलकारी दुपट्टा
ज्यादा हैवी लुक नहीं चाहिए तो 15 August Look के लिए फुलकारी दुपट्टा को विकल्प बनाएं। ब्राइड रेड, पिंक, ऑरेंज शेड के धागों की सुंदर कढ़ाई मिरर वर्क पर कमाल लगती है। जबकि किनारों पर लगा सिंपल सा गोल्डन गोटा बॉर्डर कमाल लग रहा है। ऑनलाइन-ऑफलाइन 300-400 रु. तक यह मिल जाएगा।

3- सिल्क एंब्रॉयडरी दुपट्टा
आप ज्यादा हैवी या चमक-धमक वाली डिजाइन पसंद नहीं करती हैं तो 15 अगस्त पर बेज गोल्डन बेस पर आने वाला एंब्रॉयडरी दुपट्टा चुनें। मल्टीकलर धागों की कढ़ाई, बेल-बूटों काम रॉयल लग रहा है। किनारों पर मिरर वर्क विद लेस डिजाइन मॉडर्न सोबर+क्यूट स्टाइल के लिए बेस्ट है।
ये भी पढ़ें- 15 अगस्त पर ट्राई करें "तिरंगा" चूड़ी कॉम्बिनेशन
4- कॉटन फुलकारी दुपट्टा
बेसिक डिजाइन से हटकर कॉटन फुलकारी दुपट्टा भी 15 अगस्त के लिए क्लासी च्वाइस है। मल्टीकलर एंब्रॉयडरी पंजाब की पारंपरिक कढ़ाई है। इसमें रेशमी धागों की ज्यामितीय आकार और चौकोर पैटर्न बनाएं जाते हैं। आप इसे किसी भी व्हाइट, ऑरेंज या किसी भी रंग के प्लेन सूट पर पहन सकती हैं।

ये भी पढ़ें- पुरानी डेनिम जींस से बनाएं वर्सेटाइल हैंडबैग
5- कलमकारी दुपट्टा
2026 में कलमकारी ब्लाउज की तरह कमलकारी दुपट्टा की मांग हाई है। यह आंध्र प्रदेश की प्राचीन हस्तकला है। इसे बनाने के लिए खास पेन का इस्तेमाल करते हुए ब्लॉक प्रिंटिंग की जाती है। साथ ही इनमें किसी भी तरह के केमिकल रंगों का यूज नहीं होता है। इसे पूरी तरह से नेचुरल कलर से बनाया जाता है। आप इसे वियर कर नेचुरल और आर्टिस्टिक लगेंगी।
6- थ्रेड वर्क कांथा एंब्रॉयडरी दुपट्टा
ऑफ व्हाइट क्रीम कलर का कांथा एंब्रॉयडरी दुपट्टा यूनिक है, जो आपके टीचर लुक में जान फूंक देगा। यह पश्चिम बंगाल की पारंपरिक कढ़ाई है, जो रनिंग स्टिच संग आती है। इसमें सुई-धागे से सुंदर फूल-बेलें बनाई जाती है। इसे आप सिंपल कुर्ती संग वियर सोबर-क्लासी लुक पा सकती हैं।
