Hexagonal Denim Handbag DIY: ऑफिस के लिए स्टाइलिश हैंडबैग की तलाश है, पैसे खर्च करने की बजाय घर पर पापा की पुरानी जींस से तैयार करें स्टाइलिश हैंडबैग। क्रोशिया वर्क वाला यह बैग ऑफिस, कैजुअल आउटिंग के लिए बेस्ट है।

ऑफिस में फैशनेबल दिखने के लिए स्टाइलिश दिखने में आउटफिट की जितना बड़ा रोल होता है, उतना ही हैंडबैग का भी। अगर आप महंगे-महंगे पर्स खरीदकर थक चुकी हैं तो इस बार पापा की पुरानी जींस से घर पर तैयार करें खूबसूरत हेक्सागोनल Denim Handbag, जो मजूबती+क्लास दोनों देगा।

डेनिम हैंडबैग बनाने के लिए सामान

  • पुरानी ब्लू कलर की डेनिम जींस
  • कैंची
  • पेन या चॉक
  • रंग-बिरंगी ऊन के धागे
  • क्रोशिया हुक (Crochet Hook)
  • मोटी सुई और धागा
  • छेद करने वाला टूल

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर मैरिड बहन को दें 5 स्टाइलिश शरारा कुर्ता सेट

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Gift: 1500 रुपये से कम में बहन को दें सरप्राइज

डेनिम हैंडबैग बनाने का आसान तरीका

  • मनपसंदीदा रंग की डेनिम जींस लें और उसमें छह कोनों वाले हेकसोनागोल शेप ड्रॉ करें। सेम डिजाइन में 8-10 टुकड़े काट लें।
  • हेक्सागोनल टुकड़े के किनारों पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर छेद करें, ध्यान रहे कि यह होल इतने बड़े होने चाहिए ताकि क्रोशिया हुक आसानी से आर-पार जा सके।
  • अब रंग-बिरंगी ऊन की मदद से जींस के टुकड़ों के किनारों पर बॉर्डर बनाना शुरू करें। आप चाहें तो फूल-पत्ती या फिर कोई भी डिजाइन बना सकती हैं। यह स्टेप थोड़ा टाइम टेकिंग है लेकिन स्टाइल कमाल की देगा।
  • जींस के बचे हुए लंबे टुकड़ों को कांटे और उनके किनारों पर भी क्रोशिया बॉर्डर बनाएं, जो बैग को मजबूत और स्टाइल हैंडल की तरह काम करेंगे।
  • इस स्टेप में क्रोशिया वर्क हेक्सागोनल टुकड़े को एक साथ रखें और उन्हें हैंडबैग जैसा लुक देते हुए सिल दें। आखिर में हैंडल्स अटैच कर लुक कंप्लीट करें।
View post on Instagram
 

बस तैयार है, आपका मजबूती और कमाल का बोहो लुक देने वाला Demin Crochet Bag, जिसे आप ऑफिस, कैजुअल आउटिंग से हर तरह के पार्टी-फंक्शन में ले जा सकती हैं।

सोर्स इंस्टाग्राम