
एथनिक वियर चाहे साड़ी हो, सूट हो या लहंगा के साथ सही हेयरस्टाइल पूरे लुक को निखार देता है। फ्रेंच ब्रेड हेयरस्टाइल ऐसा ही एक क्लासिक ऑप्शन है, जो हर उम्र, हर फेस शेप और लगभग हर हेयर लेंथ पर सूट करता है। इसकी खासियत यह है कि यह बालों को अच्छे से होल्ड करता है, जिससे गर्मियों में भी आप कंफर्टेबल और फ्रेश महसूस करती हैं। अगर आप अपने एथनिक लुक में ग्रेस, एलिगेंस और थोड़ा ट्रेंडी टच जोड़ना चाहती हैं, तो ये 7 डिटेल फ्रेंच ब्रेड हेयरडू जरूर ट्राय करें।
क्लासिक फ्रेंच ब्रेड एक एवरग्रीन स्टाइल है, जिसमें बालों को सिर के ऊपर से धीरे-धीरे सेक्शन लेकर नीचे तक गूंथा जाता है। यह ब्रेड स्कैल्प से चिपकी हुई और साफ-सुथरी दिखती है, जिससे पूरा लुक नीट और पॉलिश्ड लगता है। यह हेयरस्टाइल खासकर ऑफिस, पूजा या डे टाइम फंक्शन के लिए बहुत अच्छा है। आप इसे साड़ी या सिंपल कॉटन सूट के साथ कैरी कर सकती हैं। अगर आप हल्की सी शाइन चाहती हैं, तो बालों में सीरम लगाकर ब्रेड बनाएं, इससे बाल स्मूद दिखेंगे।
और पढ़ें - फारसी सलवार सूट सेट, समर डे टाइम के लिए परफेक्ट 8 डिजाइंस
साइड फ्रेंच ब्रेड में ब्रेड को एक तरफ से शुरू करके कंधे की ओर लाया जाता है। यह स्टाइल बहुत सॉफ्ट, फेमिनिन और थोड़ा रोमांटिक फील देता है। यह खासतौर पर अनारकली सूट, फ्लोई कुर्ता या दुपट्टा ड्रेप स्टाइल के साथ बहुत सुंदर लगता है। आप इसमें हल्के कर्ल्स या वेव्स ऐड कर सकती हैं, जिससे ब्रेड और भी वॉल्यूमिनस लगेगी।
अगर आप शादी या फेस्टिव लुक चाहती हैं, तो फ्रेंच ब्रेड बन एकदम परफेक्ट है। इसमें पहले पूरे बालों की फ्रेंच ब्रेड बनाई जाती है और फिर उसे नीचे या बीच में जूड़े में ट्विस्ट कर दिया जाता है। यह हेयरस्टाइल लहंगा, सिल्क साड़ी या हैवी सूट के साथ बहुत रॉयल लगता है। इसमें गजरा, पर्ल पिन या फ्लोरल एक्सेसरी जोड़ने से आपका लुक और भी अट्रैक्टिव बन जाता है।
इस स्टाइल में सिर के दोनों तरफ दो अलग-अलग फ्रेंच ब्रेड बनाई जाती हैं। यह लुक थोड़ा यंग, स्पोर्टी और ट्रेंडी फील देता है। यह खासकर कॉलेज फंक्शन, हल्दी या मेहंदी सेरेमनी के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है। आप ब्रेड के अंत में रिबन या छोटे क्लिप्स लगाकर इसे और क्यूट बना सकती हैं।
और पढ़ें - फटी-पुरानी कॉटन साड़ी करें रीयूज, 100Rs में बनवाएं समर ड्रेसेस
इस स्टाइल में आधे बालों को फ्रेंच ब्रेड में बांधा जाता है और बाकी बाल खुले छोड़ दिए जाते हैं। यह लुक बहुत सॉफ्ट और ग्लैमरस लगता है। यह खासकर साड़ी और लहंगे के साथ बहुत अच्छा लगता है, क्योंकि खुले बाल चेहरे को फ्रेम करते हैं और ब्रेड बालों को स्टाइलिश टच देती है।
अगर आप सिंपल लेकिन स्टाइलिश हेयरस्टाइल चाहती हैं, तो फ्रेंच ब्रेड पोनिटेल ट्राय करें। इसमें ऊपर से फ्रेंच ब्रेड बनाकर नीचे पोनीटेल बांध दी जाती है। यह हेयरस्टाइल ऑफिस, ट्रैवल या डे आउटिंग के लिए बहुत कंफर्टेबल और आसान है। आप चाहें तो पोनिटेल में हल्का पफ या वॉल्यूम भी दे सकती हैं।
मेसी फ्रेंच ब्रेड आजकल काफी ट्रेंड में है, जिसमें ब्रेड को थोड़ा ढीला रखा जाता है और कुछ बालों की लटें बाहर छोड़ी जाती हैं। यह लुक बहुत नैचुरल, एफर्टलेस और स्टाइलिश लगता है। यह खासकर कैज़ुअल एथनिक वियर या समर आउटफिट्स के साथ बहुत अच्छा लगता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.