Bindi Patta DIY: खाली बिंदी पत्ते से बनाएं ATM कवर, ज्वेलरी और क्यूट क्राफ्ट आइडिया

Published : May 01, 2026, 05:45 PM IST
DIY craft with bindi ka Patta

सार

Creative DIY with Bindi Sheet: खाली बिंदी के पत्ते को फेंकने की बजाय आप उससे कई यूजफुल और क्रिएटिव चीजें बना सकते हैं। देखें ATM कवर, ज्वेलरी, नेल आर्ट स्टैंसिल और होम डेकोर जैसे आसान DIY आइडिया... 

Bindi Ke Patte Se Kya Banaye: अक्सर हम बिंदी खत्म होने के बाद उसके खाली पत्ते को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन अगर थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाई जाए तो इस खाली बिंदी के पत्ते का इस्तेमाल कई चीजें बनाने के लिए किया जा सकता है। ये न सिर्फ एक बेहतरीन DIY क्राफ्ट आइडिया है, बल्कि वेस्ट मटेरियल का सही इस्तेमाल भी है। तो चलिए आपको दिखाते हैं एक ऐसा ही वायरल वीडियो जिसमें बताया गया है कि बिंदी के पत्तों का इस्तेमाल कैसे करें...

बिंदी के पत्तों का मजेदार इस्तेमाल

इंस्टाग्राम पर fashion_with_anshu18 नाम से बने पेज पर खाली बिंदी के पत्तों का इस्तेमाल करने का बहुत ही शानदार तरीका शेयर किया गया है। इसके लिए खाली बिंदी के पत्ते लेकर इसे एक साइड से टेप की मदद से चिपका लें। एक्स्ट्रा टेप को कैंची से कट कर लें। अब दूसरे ओपन साइड का यूज करके आप इसमें अपने एटीएम कार्ड, पैन कार्ड या प्ले कार्ड जैसी चीजें रख सकते हैं और खाली बिंदी के पत्तों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर ये हैक तेजी से वायरल हो रहा है।

 

और पढे़ं- टूटे हुए प्लास्टिक के टोकरी को फेंके नहीं, इन स्मार्ट तरीकों से करें Reuse

बिंदी के पत्ते के अन्य यूज

बिंदी के पत्ते से आप नेल आर्ट स्टैंसिल्स बना सकती हैं। खाली बिंदी के पत्ते में बने छोटे-छोटे गोल निशान परफेक्ट स्टैंसिल्स का काम करते हैं। इसे नाखून पर रखकर नेल पॉलिश लगाएं और हटाएं। आपको खूबसूरत सा डॉट डिजाइन का नेल पेंट मिल जाएगा।

पेंटिंग और आर्ट स्टैंप के रूप में करें इस्तेमाल

बच्चों की पेंटिंग या आर्ट्स स्टैंप के रूप में भी आप खाली बिंदी के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे पेंट में डुबोकर पेपर या दीवार पर प्रिंट करें। इससे यूनिक टेक्सचर और पैटर्न बनते हैं, जो बच्चों के आर्ट प्रोजेक्ट में बहुत काम आते हैं।

DIY ज्वेलरी

बिंदी के खाली पत्तों का इस्तेमाल आप छोटी-छोटी ज्वेलरी बनाने के लिए भी कर सकते हैं। बिंदी के पत्ते को ओवल, स्टार या गोल शेप में कट करें। उन पर स्टोन या मोती चिपकाए, इससे आप इयररिंग्स और छोटे पेंडेंट बना सकते हैं।

होम डेकोर आइटम के रूप में करें इस्तेमाल

बिंदी के खाली पत्तों का इस्तेमाल आप होम डेकोरेशन के रूप में भी कर सकते हैं। इन्हें जोड़कर फूल या अन्य डिजाइन बनाएं। कार्ड, फोटो फ्रेम या दीवार पर सजाने के लिए इसका इस्तेमाल करें।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Small Room Decor Ideas: छोटे कमरे को बड़ा और लग्जरी कैसे दिखाएं? 10 यूनिक होम डेकोर आइडियाज
ब्लैक आउटफिट पर कैसे इयररिंग्स पहनें ? 7 कमाल के स्टाइलिंग पीस