
Friendship Day Celebration: कहते हैं दोस्ती कभी दूर नहीं देखती है। अगर इस साल आपका भी जिगरी दोस्त साथ नहीं है तो फ्रेंडशिप डे 2026 पर कमी महसूस करने और Happy Friendship Day का मैसेज करने की बजाय क्यों न अपने लॉन्ग डिस्टेंड बेस्डी को सच में स्पेशल महसूस कराया जाए। इस आर्टिकल में देखें 6 ऐसे यूनिक आइडियाज जो पास न होकर भी वहीं पुरानी यादों को लौटा सकते हैं, जरूरत होगी तो बस थोड़े से अफर्ट की।
आजकल Discord, Kosmi जैसे कई अन्य तरह के प्लेटफॉर्म मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप एक ही समय पर एक साथ वेब सीरीज देख सकते हैं। यहां आपस में चैट करने का विकल्प भी होता है, जो रियल फील देता है। आप भी इसे ट्राई करें।
अगर आप दोनों को गेम्स खेलना पसंद हैं तो ऑनलाइन बोर्ड गेम या मल्टीप्लेयर गेम खेलना शानदार विकल्प है। दोस्ती में हल्की-फुल्की बहस, जीत-हार और मजाक रिश्ते को मजबूत बनाती है।
ये भी पढ़ें- Friendship Day Gift: बेस्टी के लिए परफेक्ट हैं ये बैंड ब्रेसलेट
यदि ज्यादा तामझाम से बचना है तो आप एक-दूसरे को वीडियो कॉल पर लेते हुए दोस्त की फेवरेट डिश बना सकती हैं। यह आइडिया भले सिंपल हो लेकिन एहसास रेस्टोरेंड हैंगआउट वाला देता है।
ये भी पढ़ें- हरियाली तीज 2026 पर पहनें मराठी मंगलसूत्र डिजाइन
क्रिएटिविटी विद फन चाहिए तो आप ऑनलाइन पेटिंग चैलेंज एक्सेप्ट करें। आजकल बहुत से एप मौजूद हैं जो ऑनलाइन स्केच या पेटिंग बनाने के लिए देते हैं। चाहे ड्राइंग अच्छी बने या नहीं लेकिन हंसी-मजाक की गारंटी जरूर रहेगी।
यह सबसे यूनिक और आसान आइडिया है, जहां आप दोस्त संग शानदार म्यूजिक प्लेलिस्ट बना सकते हैं। इसमें ऐसे गानों को चुनें तो दोस्ती की याद दिलाते हों।
अगर एडवेंचर पसंद करते हैं तो वर्चुअल एस्केप रूम ट्राई कर सकते हैं। यहां पर पहेलियां सुलझाते हुए टीमवर्क और हंसी-मजाक का भरपूर मजा मिलेगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.