
लाइफस्टाइल डेस्क: इस समय भारत में G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार 9 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भव्य भारत मंडपम में एक गाला डिनर का आयोजन किया। जिसमें दुनिया भर के फेमस लीडर्स ने शिरकत की। इस दौरान जापान की फर्स्ट लेडी युको किशिदा ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। वह भारत के रंग में नजर आईं। दरअसल, गाला डिनर के दौरान जापान की फर्स्ट लेडी ने भारत की ट्रेडिशनल सिल्क साड़ी कैरी की, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।
बेहद खास है जापान की फर्स्ट लेडी की साड़ी
जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा की पत्नी युको किशिदा ने जी-20 गाला डिनर के दौरान बेहद खूबसूरत हरे रंग की साड़ी पहनी। इस पर सुनहरे रंग का फिरोजा बॉर्डर दिया गया है और पूरी साड़ी पर गोल्डन कलर की बूटियां बनी है। इस सिल्क साड़ी के पल्ले पर गोल्डन जरी का काम किया गया है। जापान की फर्स्ट लेडी ने इस साड़ी को कंट्रास्ट में मजेंटा कलर के ब्लाउज के साथ पेयर किया, जिसमें स्लीव्स पर गोल्डन कलर का बॉर्डर बना हुआ है। अपने लुक को बहुत सिंपल रखते हुए उन्होंने बालों में जूड़ा बनाया, माथे पर छोटी सी बिंदी लगाई और एक क्लच कैरी अपने लुक को पूरा किया।
ऐसा रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का लुक
दूसरी ओर गाला डिनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंद गले का कॉलर वाला फुल स्लीव्स व्हाइट कुर्ता पजामा पहने नजर आए। इसके साथ उन्होंने वी नेक ब्लू और व्हाइट स्ट्राइप्स वाली जैकेट कैरी की। अपने लुक को पूरा करने के लिए पीएम ने ब्लैक कलर के जूते कैरी किए। वहीं, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बात की जाए तो उन्होंने ट्रेडिशनल क्रीम कलर की साड़ी कैरी की, जिस पर ब्लू कलर का हैवी बॉर्डर दिया गया है। उसके साथ उन्होंने ब्लू कलर का ही ब्लाउज कैरी किया।
और पढ़ें- Chef Kunal Kapur कौन हैं? जो G20 Summit 2023 में मेहमानों को परोसेंगे खिचड़ा
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.