Mahatma Gandhi Quotes: Gen Z और अल्फा में भरिए अहिंसा के रंग, बताएं बापू के ये 10 विचार और कोट्स

Published : Oct 02, 2025, 09:32 AM IST
Mahatma Gandhi Quotes

सार

Mahatma Gandhi Quotes: आज देशभर में महात्मा गांधी की 156वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर हम आपके साथ बापू के 10 अनमोल विचार और कोट्स साझा कर रहे हैं, जो न सिर्फ़ कल की बल्कि आज की पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं। 

Gandhi Jayanti: 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती को सेलिब्रेट किया है। आज देश उनकी 156वीं जयंती मना रहा है। यह दिन सत्य-अहिंसा और जीवन के आदर्श को याद करने का अवस भी है। आजादी की लड़ाई के सबसे बड़े महानायक गांधी जी ने अपने जीवन में हमेशा सत्य और नैतिकता को सर्वोपरि रखा। अहिंसा के मार्ग से भारत को स्वतंत्रता दिलाई। उनके विचार आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक हैं और हमें जीवन में सही दिशा चुनने की प्रेरणा देते हैं। आज जब नई पीढ़ी सोशल मीडिया और तेज रफ्तार वाली दुनिया में जी रही है, तब बापू के ये विचार उन्हें सही दिशा और जीवन का सच्चा उद्देश्य दिखा सकते हैं। तो चलिए बापू के 10 विचार बताते हैं, जिसे आप अपने बच्चों को जरूर बताएं और उनके अंदर संयम, अहिंसा और आत्मनिर्भता का पाठ सिखाएं।

अहिंसा मानवता का सबसे बड़ा धर्म है: महात्मा गांधी

यह कोट आज भी शांति, धैर्य और सकारात्मक सोच का संदेश देता है।

वो बदलाव बनो, जो तुम दुनिया में देखना चाहते हो: गांधी

युवाओं के लिए यह संदेश है कि अगर दुनिया को बदलना है तो शुरुआत खुद से करनी होगी।

सत्य कभी पराजित नहीं होता: महात्मा गांधी

झूठ और धोखे के शॉर्टकट से दूर रहकर सच्चाई पर टिके रहना ही असली जीत है।

दुनिया में वह बदलाव खुद से शुरू करें जो आप देखना चाहते हैं: गांधी जी

बच्चों को बताएं कि दूसरों को कोसने की बजाए, बदलाव खुद से शुरू करें और फिर दुनिया बदलनें के लिए आगे आएं।

आंख के बदले आंख की नीति सिर्फ पूरी दुनिया को अंधा बना देगी: गांधी जी

महात्मा गांधी ने अहिंसा का पाठ पढ़ाया। बच्चों कि बताएं कि हिंसा किसी भी समस्या का सॉल्यूशन नहीं हैं। अहिंसा के मार्ग पर चलकर हम सामने वाले को सबक सिखा सकते हैं।

सादगी ही जीवन की असली खूबसूरती है: महात्मा गांधी

आज की जेनरेशन को दिखावे की बजाय सादगी अपनाने की सीख देता है।

ऐसे जियो जैसे कल मरना हो, और ऐसे सीखो जैसे हमेशा जीना हो: गांधी जी

और पढ़ें: गांधी जयंती पर हर किसी को OTT पर जरूर देखनी चाहिए बापू पर बनी ये 7 मूवी

जीवन के हर पल को जीना चाहिए, बिना किसी डर और चिंता के।

धीरे चलना ठीक है, जब तक आप रुकते नहीं: बापू

यह विचार बताता है कि सफलता समय लेती है, लेकिन मेहनत और धैर्य का फल हमेशा मीठा होता है।

खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, दूसरों की सेवा में खो जाना: गांधी

दूसरों की मदद करने से न सिर्फ समाज, बल्कि खुद का जीवन भी बेहतर होता है।

भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आप आज क्या करते हैं: महात्मा गांधी

हर युवा के लिए सीख है कि आज का हर काम उसके कल को तय करता है।

इसे भी पढ़ें: Gandhi Jayanti 2025: जानिए महात्मा गांधी से जुड़े 20 महत्वपूर्ण सवालों के जवाब

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सिल्क से हैंडलूम साड़ी तक, कनौत रनौत के 7 क्लासी लुक
स्टालिश गर्ल के लिए भूमि पेडनेकर के 6 एलिगेंट हेयरस्टाइल लुक