
गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश महोत्सव 10 दिनों तक चलता है और लोग अपनी सुविधा के अनुसार 3 दिन या 10 दिन के लिए गणपति को लेकर आते हैं और विधि-विधान से उनका पूजन करते हैं। इस साल भी अभी से गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई गई हैं। हर तरह लोग अभी से बप्पा का स्वागत करने के लिए पूरे जोश और उत्साह में तैयार हैं। वैसे इस गणपति उत्सव की शुरुआत होते ही लोग घरों की सजावट का भी खास ख्याल रखते हैं। वो बप्पा के स्वागत के लिए खास तौर पर होम डेकोरेट कराते हैं। आज हम आपको यहां बता रहे हैं कुछ सबसे आसाना टिप्स कि कैसे आप अपने घर को गणेश चतुर्थी पर बिना किसी खर्च के आसानी से सजा सकते हैं।
रंगीन पेपर से करें सजावट
रंगीन पेपर से आप गणपति पर काफी अच्छा सजावट कर सकते है। रंगीन पेपर की मदद से आप फूल, तितलियों और छतरियों जैसे कुछ डिजाइन बना सकते हैं। जो आपके घर सजाने में काफी ज्यादा काम आएगा। दीवार के हैंगिंग और माला घर सजाने में काम आते है। रंगीन पेपर की मदद से आप इसे आसानी से बना सकते है।
गुब्बारों से सजावट
गणपति पर घर को सजाने के लिए आप गुब्बारों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन गुब्बारों की मदद से आप अपने पूरे घर को एक अलग लुक दे सकते हैं। गुब्बारों के साथ रिबन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
लाइट और दीपों की डेकोरेशन
अगर आप अपने घर को सिंपल डेकोरेशन के साथ गणपति पर सजाना चाहते है, तो आप अपने घर में कैंडल लगा सकते हैं। गणेश चतुर्थी पर घर के मंदिर में गणपति जी की स्थापना कर रहे हैं तो चारों तरफ बिजली वाली लाइट्स और दीपों से मंदिर सजा सकते हैं। पूरा मंदिर रोशनी से जगमगा उठेगा।
गेंदे के फूलों से सजावट
गेंदे के फूल सजावट के लिए सबसे सस्ता और अच्छा है। यह आसानी से बाजार में मिल जाता है। इसकी मदद से आप अपने घर को सजा सकते है। आप गेंदे के साथ कई फूलों और पत्तियों का उपयोग झालर बनाने में कर सकते हैं। गणपति बप्पा को बीच मे रख कर चारों ओर फूल से सजा सकते हैं।
पौधों से सजावट
अगर आप बप्पा का स्वागत नेचुरल थीम वाले मंडप पर करना चाहते हैं तो इसके लिए आप पौधों का इस्तेमाल कर सकते हैं. पौधों के इस्तेमाल से पूजा का स्थान सजाएं और ऐसे ही पूरा घर सजाएं। इससे ना सिर्फ यह बेहद खूबसूरत लगेंगे, बल्कि यह घर का वातावरण फ्रेश भी रहेगा.
और पढ़ें - Eco Friendly Ganesha बनाने के 7 सिंपल स्टेप, मिट्टी ही नहीं आटा और मैदा से भी बनाएं मूर्ति
नीता अंबानी पीती हैं दुनिया का सबसे महंगा पानी? 49 लाख रुपये के गोल्ड वॉटर का जानें सच
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.