Ganesh Chaturthi Blackboard Decoration School: स्कूल के ब्लैकबोर्ड को सजाने के लिए देखें 5 आसान, यूनिक और खूबसूरत गणेश चतुर्थी डेकोरेशन आइडियाज, जो काम आसान करेंगे।
गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर और मंदिरों को खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है तो उसी प्रकार स्कूल में भी तमाम तरह की प्रतियोगिता और सजावट की जाती हैं। अगर आपको भी इस बार ब्लैकबोर्ड डेकोरेशन का काम मिला है तो बिल्कुल सही जगह आए हैं। इस फोटो गैलरी में देखें 5 आसान और यूनिक बोर्ड सजावट के आइडियाज, जिन्हें आप भी ट्राई कर सकते हैं।
26
1 ) गणेश चतुर्थी बोर्ड डेकोरेशन
यह पारंपरिक और मॉडर्न क्राफ्ट का बैलेंसिंग मेल है। जिसमें बाल गणेश का चित्र, दीपक, मोदक, थाल, कमल के फूल और स्वागत करती हुई आकृति को दर्शाया गया है।
कैसे बनाएं ?
ब्लैकबोर्ड पर डार्क मरून पेपर को बॉर्डर पर कटआउट तरीके से चिपकाएं
सेंटर में पीले बैकग्राउंड ब्लॉक बनाकर गणेश का स्केच या प्रिंटआउट चिपकाएं
नीचेओर मोदक की थाल, कोनों पर नमस्कार करती हुए हाथ ग्लू की मदद से अटैच करें
आखिर में Happy Ganesh Chaturthi लिखकर इसे कंप्लीट करें
36
2) आसान ब्लैक बोर्ड डेकोरेशन आइडिया
यह बहुत आसान board decoration for ganesh chaturthi है। जहां ब्लैक बोर्ड पर नीले रंग के चार्ट पेपर से बेस बनाकर वाइब्रेंट लुक दिया गया है। किनारों पर ऑरेंज रंग के चार्ट पेपर से छोटे-छोटे फूल बनाए गए हैं। बीच में येलो पेपर से Ganesh Chathurthi Wishes लिखी हुई हैं। बीच में गणेश जी की प्रतिमा और फूलों का कटआउट इसे और भी खूबसूरत बना रहा है।
किन क्लास के बच्चों के लिए बेस्ट- क्लास 2 से 5 तक कक्षा के बच्चे इसे विकल्प बना सकते हैं।
क्यों चुनें ? इस डेकोरेशन में कटआउट और आर्ट की बजाय सिंपल लुक पर फोकस रखा गया है। साथ ही इसे कम समय में तैयार किया जा सकता है।
ब्लैक बोर्ड पर कंट्रास्ट लुक में ग्रीन फेम, सेंटर में पत्तियों से घिर पिंक गणेश कटआउट और दोनों तरफ शुभ-लाभ बने हैं। यह इसे पारंपरिक मिनिमलिस्ट और क्लासी लुक देते हैं।
कैसे बनाएं ?
ब्लैक बोर्ड पर चौकोर शेप में ग्रीन, गुलाबी चार्टपेपर से बॉर्डर बनाएं
सेंटर में मल्टी कलर पत्तियों के चक्र के अंदर गणेश जी की आकृति चिपकाएं
मूर्ति के दोनों ओर वाइब्रेंट आर्ट पेपर से "शुभ" और "लाभ" लिखें
दोनों किनारों पर सफेद फूलों की बेल लटाकर मंत्र लिख दें
बस आपकी खूबसूरत सी डेकोरेशन तैयार है
56
4) हाफ बेस नोटिस बोर्ड डेकोरेशन
4-8 कक्षा के बच्चों के लिए यह नोटिस-ब्लैक बोर्ड डेकोरेशन बेस्ट है। इसमें सिंपल काले रंग के ब्लैक बोर्ड के बीच में बड़ा सा गणेश कटआउट लगाते हुए आसपास छोटे-छोटे फूलों की लड़ियां लगाई हैं। जिन्हें बाजार से खरीदने के साथ आर्ट पेपर से भी तैयार किया जा सकता है। आखिर में "ओम गणेशाय नमा" के साथ डेकोरेशन कंप्लीट करें।
66
5) ब्लैकबोर्ड बुलेटिन बोर्ड डेकोर
Blackboard, पर हल्के नीले रंग के बेस पेपर पर लाल-पीले कागजी फूलों का सुंदर बॉर्डर और ऊपर की ओर लाल रंग का पेपर फैन मुकुट की तरह सजाया गया है। बीच में पीले आर्ट चार्ट से भगवान गणेश का चेहरा, त्रिशूल,तिलक, सूंड और मोदक बहुत आकर्षक ढंग से उकेरा गया है। दोनों किनारों पर रंग-बिरंगे फूल, लटकती दीया डिजाइन और पत्तियों की सजावट है। जबकि नीचे की ओर Ganesh Chaturthi Celebration लिखा गया है। यह क्राफ्ट वर्क कक्षा 6-10 तक के बच्चों के लिए बेस्ट है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.