Hartalika Teej Hairstyle: हरतालिका तीज पर साड़ी के साथ ट्राई करें फूलों से सजे ये खूबसूरत हेयरस्टाइल। गुलाब, मोगरा और ऑर्किड से बनाएं बन, ब्रेड और ओपन हेयरस्टाइल।
हरतालिका तीज का पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा। आप इस खास मौके पर आप खुले से लेकर बंद बालों में फैंसी हेयरस्टाइल बना सकते हैं। रेड रोज के साथ रेड साड़ी पहनें और ढीले बालों में बन तैयार कर फ्लावर लगाएं।
25
ऑर्किड हेयर लुक
आप बालों को सुंदर दिखाने के लिए पर्पल कलर के ऑर्किड फूलों का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। फूलों को बन के चारों ओर पिन की मदद से लगाएं और चमक जाएं। अगर आपने पिंक या फिर पर्पल रंग की साड़ी पहनी है, तो तीज में ऐसे फूलों वाला हेयरस्टाइल खूब जमेगा।
35
सफेद नारंगी फूलों संग बनाएं ब्रेड
अगर बाल लंबे हैं, तो साड़ी के साथ आप सफेद नारंगी फूलों संग ब्रेड बनाकर ऊपर से फूलों की लड़ी को सजा सकते हैं। रोज, मोगरा आदि फ्लावर बहुत सुंदर दिखते हैं। आप चाहे तो बड़े फ्लावर को पिन की मदद से भी लगा सकती हैं।
45
ओपन एंड फ्रेंच ब्रेड हेयरस्टाइल
ओपन एंड फ्रेंच ब्रेड हेयरस्टाइल में फूलों की लड़ी को गुलाब की लटकन के साथ लगाएं और बालों को सुंदर दिखाएं। आप ऐसी फूलों की लड़ी आसानी से घर में भी बना सकती हैं।
बालों को सजाने के लिए आप सफेद मोगरा की लड़ी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लंबे बालों में सिंपल सा बन बनाएं और उसके चारों तरफ फूलों की लड़ी को लपेट लें। यह दिखने में भी काफी सुंदर लगता है और आसानी से बन जाता है। अगर आपके पास सफेद रंग के फूल हैं, तो इसे आसानी से घर में भी तैयार किया जा सकता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.