Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी 2026 पर बप्पा का स्वागत रॉयल ढंग से करना चाहते हैं तो कार्डबोर्ड झरोखा, फूलों का बैकड्रॉप, समेत 5 आसन डेकोरेशन आइडियाज देखें, जिन्हें सजावट के लिए चुना जा सकता है।
Ganapati Decoration at Home: गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को मनाई जाएगी। बप्पा के आगमन के साथ घर का माहौल भक्ति, उत्साह और खुशियों से भर जाता है। अगर आप भी विनायक भगवान के लिए खास सजावट करना चाहते हैं तो महंगे-महंगे सामान की बजाय इन 5 तरीकों से शानदार डेकोरेशन की जा सकती है। यहां देखें DIY Decor Ideas, जो आपके काम आ सकते हैं।
1 ) कार्डबोर्ड झरोखा डेकोरेशन
Ganesh Decoration के लिए यह सबसे आसान आइडिया है, जो गणपति मंडप को बहुत ही राजसी और पारंपरिक लुक देगा। इसे बनाना भी आसान है, और यह दिखने में भी बिल्कुल लकड़ी के ट्रेडिशनल झरोखे जैसा लगता है।
कार्डबोर्ड को मंदिर के झरोखे या मेहराब शेप में काट लें
इस पर POP मिलाकर एक्रेलिक पेंट करें
किनारों को सजाने के लिए छोटे मोतियों और कुंदन का यूज करें
झरोखे के पीछे की तरफ पीले रंग का चार्ट पेपर चिपका दें
पेपर के पीछे फेयरी लाइट्स लगाएं ताकि यह मेजिस्टिक लगे
बप्पा की मूर्ति स्थापित कर डेकोर कंप्लीट करें।
2) फूलों से बनाएं शानदार बैकड्रॉप
अगर आप ईको फ्रेंडली डेकोरेशन करना चाहती हैं तो नेचुरल फूलों से बेस्ट कुछ नहीं है। यह डेकोरेशन बप्पा के पीछे सुंदर और आभामंडल जैसा लुक रीक्रिएट करती है।
एक गोल आकार का थर्माकोल लें
इसके बाहरी किनारों पर पिन मदद से गोलाई में पान के पत्ते लगाएं
पत्तों के अंदर वाले हिस्से में बैंगनी या लाला रंग के फ्लावर की लेयर बनाएं
अब बीच में कोई भी सिंगल फूल या फिर पंखुड़ियां लगाकर भर दें
इस सुंदर फूल वाले बेस को चांदी के चौकी के पीछे रखें
आगे से गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर लुक कंप्लीट करें
भगवान गणेश को कमल का फूल लोकप्रिय है। इसे बनाने के लिए प्लास्टिक की टोकर लें और उसमें फोम शीट का इस्तेमाल करके आप बप्पा के बैठने के लिए 3d सुंदर आसान बना सकते हैं।
गोल प्लास्टिक की जालीदार टोकरी लें
गुलाबी फोन शीट से कमल की पुंखड़ियों जैसा आकार दें
पत्ते बनाने के लिए हरे रंग के शीट का इस्तेमाल करें
टोकरी के निचले हिस्से में गोंद लगाकर हरे पत्ते चिपकाएं
अगर आप बच्चों को भी गणपति डेकोरेशन में अपने साथ बिजी रखना चाहते हैं तो यह तरीका बेस्ट है। इसमें थर्माकोल या कागज की प्लेटे्स से शानदार डेकोरेशन की जा सकती है।
चौकोर आकार की थर्मकोल\कागज की प्लेट लें, ध्यान रहे यह टूटी नहीं होनी चहिए
अब अलग-अलग ऐक्रेलिक रंगों से पेंट कर लें
दूसरी ओर सफेद कागज पर मोदक, दीया, कमल, स्वास्तिक और नारियल बनाएं
अब इसे प्लेट्स के बीच में ग्लू गन की मदद से चिपका दें
किनारों को सजाने के लिए छोटे-छोटे गोल शीशे चिपकाएं
अब इस सभी प्लेट्स को डायमंड शेप में जोड़कर दीवार या बप्पा की मूर्ति के पीछे चिपका दें
5) दुपट्टे से करें डेकोरेशन
अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो यह आइडिया काम आ सकती है। सिंपल और एलिगेंट डेकोरेशन के लिए एकदम परफेक्ट है।
दीवार पर पर्दे टांगने वाला सेटअप तैयार करें
अब 3-4 रंग के कलरफुल दुपट्टा लें और पर्दे की तरह टांग दें
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.