Glass Bottle Cap Craft: कांच की बोतल के ढक्कनों से बनाएं खूबसूरत और यूजफुल चीजें

Published : May 21, 2026, 07:30 AM IST

Bottle Cap DIY Ideas: कांच की बोतलों के ढक्कन यानी ग्लास बॉटल कैप्स को अक्सर लोग बोतल खोलने के बाद बेकार समझकर फेंक देते हैं। हालांकि, थोड़ी सी क्रिएटिविटी और कुछ आसान सामान की मदद से आप इन्हें बेहद खूबसूरत और उपयोगी चीजों में बदल सकते हैं।

PREV
15
बॉटल कैप फ्रिज मैग्नेट

ग्लास बॉटल कैप्स की मदद से आप अपने फ्रिज के लिए स्टाइलिश और रंग-बिरंगे फ्रिंज मैग्नेट बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले ढक्कनों को अच्छी तरह साफ करें और फिर उन्हें एक्रेलिक या स्प्रे पेंट से सजाएं। इनके अंदर छोटे फूल, स्टिकर, फोटो कटआउट या ग्लिटर लगाकर पीछे की तरफ मजबूत मैग्नेट चिपका दें। इससे आपका फ्रिज बेहद क्रिएटिव और आकर्षक दिखाई देगा।

और पढे़ं- कम दाम में किचन करेगा शाइन, खरीदें 6 फ्रिज मेगनेट

25
मेटैलिक फ्लावर डेकोरेशन

अगर आप घर की सजावट में कुछ यूनिक जोड़ना चाहते हैं, तो बॉटल कैप्स से मेटैलिक फ्लावर डेकोरेशन भी बना सकते हैं। इसके लिए ढक्कनों को हल्का मोड़कर फूल की पंखुड़ियों जैसा आकार दें और बीच में एक गोल्डन कैप लगाएं। फिर इन्हें स्टिक पर फिक्स करके अपनी पसंद के रंगों से पेंट करें। यह DIY फ्लावर किसी भी वास या डेकोरेशन कॉर्नर को खूबसूरत बना देगा।

35
विंड चाइम्स बनाएं

ग्लास बॉटल कैप्स से विंड चाइम्स बनाना भी शानदार आइडिया है। चूंकि ये ढक्कन लोहे के बने होते हैं, इसलिए हवा चलने पर आपस में टकराकर बहुत प्यारी आवाज करते हैं। इसके लिए एक राउंड बेस लें और उसमें कई स्ट्रिंग्स की मदद से ढक्कनों को जोड़ते जाएं। फिर इसे बालकनी, खिड़की या हवा वाली जगह पर टांग दें। इससे घर में सुंदर डेकोरेटिव लुक के साथ सुकूनभरी आवाज भी सुनाई देगी।

45
ग्लास बॉटल कैप पेंडेंट

अगर आपको हैंडमेड ज्वेलरी पसंद है, तो ग्लास बॉटल कैप्स से ट्रेंडी पेंडेंट भी तैयार किए जा सकते हैं। ढक्कन को अच्छी तरह साफ करके उसके किनारों को सैंडपेपर से स्मूद करें। अब इसके ऊपर रंग करें, पेंटिंग बनाएं या कोई छोटा कोटेशन लिखें। ऊपर छोटा सा होल करके उसमें हुक और चेन लगाएं। इससे एक स्टाइलिश और यूनिक पेंडेंट तैयार हो जाएगा।

55
मिनी कैंडल होल्डर

इन ढक्कनों का इस्तेमाल मिनी टी लाइट कैंडल होल्डर बनाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए कैप के अंदर थोड़ा वैक्स डालें और बीच में कॉटन की विक सेट करें। चाहें तो इसमें सूखे फूल, ग्लिटर या एसेंशियल ऑयल भी मिला सकते हैं। ये छोटे-छोटे कैंडल होल्डर्स त्योहारों और घर की सजावट में बेहद सुंदर लगते हैं।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories