Luxury Wall Tiles: घर को आलीशान लुक देने के लिए अब भारी खर्च की जरूरत नहीं। कम बजट में प्रीमियम इंटीरियर वाइब पाने के लिए कमरे की सिर्फ एक दीवार पर लगाएं ये 3 लग्जरी टाइल्स डिजाइंस, जो आपके सिंपल से आशियाने को भी दे देंगे एकदम फाइव-स्टार लुक।
आजकल घर को लग्जरी और मॉडर्न लुक देने के लिए पूरे घर का हुलिया बदलना जरूरी नहीं है। इंटीरियर डिजाइनर्स का मानना है कि घर की सिर्फ एक दीवार को हाइलाइट करके पूरे रुम का लुक बदला जा सकता है। अगर कम बजट में अपने घर को एक लग्जरी टच देना चाहते हैं, तो वॉल टाइल्स एक बेहतरीन और टिकाऊ ऑप्शन है।
25
ज्योमेट्रिक पैटर्न टाइल्स
अगर आप घर को मॉडर्न और इंस्टाग्राम-स्टाइल लुक देना चाहते हैं, तो ज्योमेट्रिक पैटर्न टाइल्स जरूर ट्राय करें। इनके अलग-अलग शेप और कलर कॉम्बिनेशन दीवार को आर्टिस्टिक टच देते हैं।
35
मार्बल फिनिश टाइल्स
अगर आपको होटल जैसा प्रीमियम इंटीरियर पसंद है, तो मार्बल फिनिश वॉल टाइल्स बेहतरीन ऑप्शन हैं। इन टाइल्स में गोल्डन या ग्रे वेन्स वाला डिजाइन दीवार को बेहद क्लासी बनाता है। लिविंग रूम में या एंट्रेंस वॉल पर आप मार्बल फिनिश टाइल्स लगा सकते हैं।
45
वुड टाइल्स
घर को अगर आप नेचर के करीब रखना चाहते हैं, तो फिर वुड टाइल्स डिजाइन वॉल पर कुछ इस तरह से लगा सकती हैं। लिविंग रूम के साइड वॉल पर यह ज्यादा अच्छी लगती है। नीचे आप फ्लावर पॉट या फिर इंडोर प्लांट रखकर लुक को और इंहेंस कर सकते हैं।
घर में थोड़ा नेचुरल और वॉर्म लुक चाहिए तो स्टोन टेक्सचर टाइल्स शानदार विकल्प हैं। ये दीवार को 3D और डेकोरेटिव लुक देती हैं, जिससे पूरा स्पेस महंगा और डिजाइनर जैसा लगता है। लिविंग एरिया की फीचर वॉल पर आप इसे लगा सकती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.