ग्लास स्लाइडर पर पड़ गए हैं धूल और पानी के निशान? इन 4 आसान हैक्स से करें चकाचक साफ

Published : Jun 25, 2026, 02:30 PM IST
Glass Slider Cleaning Hacks

सार

Glass Slider Cleaning Hacks: ग्लास स्लाइडर पर जमी धूल और पानी के दाग हटाना है आसान। सिरका, बेकिंग सोडा, अखबार और ट्रैक क्लीनिंग के 4 हैक्स से शीशा चमकाएं।

घर की ब्यूटी को बढ़ाने में ग्लास स्लाइडर का अहम रोल होता है। चाहे बालकनी का दरवाजा हो, ऑफिस का पार्टिशन या फिर मॉडर्न इंटीरियर का हिस्सा, साफ और चमकदार ग्लास हमेशा अच्छा प्रभाव छोड़ता है। लेकिन समय के साथ इन पर धूल, उंगलियों के निशान, पानी के दाग और गंदगी जमने लगती है, जिससे इनकी चमक फीकी पड़ जाती है। कई लोग महंगे क्लीनर खरीदते हैं, जबकि घर में मौजूद कुछ आसान चीजों से भी ग्लास स्लाइडर को नए जैसा चमकाया जा सकता है। आइए जानते हैं 4 आसान और असरदार हैक्स।

सिरका और पानी का घोल करेगा कमाल

सफेद सिरका एक बेहतरीन नेचुरल क्लीनर माना जाता है। एक स्प्रे बोतल में आधा पानी और आधा सिरका मिलाकर घोल तैयार करें। इसे ग्लास पर स्प्रे करें और माइक्रोफाइबर कपड़े से गोलाकार मोशन में साफ करें। इससे धूल, उंगलियों के निशान और हल्के पानी के दाग आसानी से हट जाते हैं। साथ ही कांच पर चमक भी बनी रहती है।

अखबार से दें प्रोफेशनल फिनिश

ग्लास साफ करने के बाद अक्सर उस पर हल्की लकीरें या स्ट्रीक्स दिखाई देती हैं। इन्हें हटाने के लिए सूखे अखबार का इस्तेमाल करें। अखबार से कांच को हल्के हाथों से पोंछने पर अतिरिक्त नमी हट जाती है और ग्लास बिना किसी निशान के चमकने लगता है। यह पुराना लेकिन बेहद प्रभावी तरीका है।

बेकिंग सोडा से हटाएं जिद्दी दाग

यदि ग्लास पर पुराने पानी के निशान या खनिज जमाव के दाग हैं, तो बेकिंग सोडा मददगार साबित हो सकता है। बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और दाग वाली जगह पर लगाएं। 5 से 10 मिनट बाद नरम कपड़े से साफ कर लें। इससे जिद्दी दाग भी धीरे-धीरे हटने लगते हैं।

स्लाइडर ट्रैक की सफाई न भूलें

अक्सर लोग सिर्फ कांच साफ करते हैं, लेकिन ट्रैक में जमा धूल और मिट्टी को नजरअंदाज कर देते हैं। पुराने टूथब्रश या वैक्यूम क्लीनर की मदद से ट्रैक की गंदगी निकालें। साफ ट्रैक स्लाइडर को आसानी से चलाने में मदद करता है और उसकी लाइफ भी बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें: Ocean Home Decor DIY Ideas: समंदर की वाइब घर पर, ऐसे करें ओशन स्टाइल डेकोरेशन

DIY Sink Cleaner: ना बदबू रहेगी, ना चिपचिपी गंदगी, 1 रुपये का ये जुगाड़ चमकाएगा किचन सिंक

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

मेहमान भी हो जाएंगे इंप्रेस? ये सिरेमिक सर्विंग बाउल हैं परफेक्ट चॉइस
Study Table Makeover Idea: महंगे फर्नीचर जैसा लुक चाहिए? ₹200 में करें स्टडी टेबल का शानदार मेकओवर