
गर्मियों के मौसम में खट्टे फलों जैसे संतरे, नींबू, मौसम्मी आदि का इस्तेमाल अधिक किया जाता है। इनके छिलकों को आप फेंके नहीं बल्कि इकट्ठा करें। इनका इस्तेमाल करके केमिकल फ्री क्लीनर बनाया जा सकता है। मार्केट में मौजूद क्लीनर में रसायन स्वास्थ्य पर्यावरण दोनों को नुकसान नहीं पहुंचते हैं। अगर कम खर्चे में आप नेचुरल और असरदार क्लीनर बनाना चाहते हैं, तो खट्टे फलों के छिलकों से बायोएंजाइम तैयार करें। यह प्राकृतिक क्लीनर लिक्विड बर्तन से लगाकर सिंक, टाइल्स और किचन की सफाई में मदद करता है। आइए जानते हैं कि खट्टे फलों के छिलके से बायो एंजाइम कैसे बनाएं?
फलों के छिलकों, गुड़ या ब्राउन शुगर और पानी के मिश्रण से तैयार लिक्विड को जब 2 से 3 महीने तक रखा जाता है, तो बायो एंजाइन तैयार हो जाता है। यह फर्मेंटेशन की प्रोसेस से तैयार होता है।
1 कंटेनर में पानी लें और उसमें गुड़ या फिर ब्राउन शुगर डालकर अच्छी तरीके से घोल लें। अब आपको खट्टे फलों के छिलके इसमें डालने हैं। इसे अच्छी तरीके से मिक्स करें और कंटेनर को बंद करके किसी ठंडी और सुखी जगह पर रखें। पहले महीने में दिन में हर 2 से 3 दिन पर ढक्कन खोलकर आपको इसमें बनी गैस को बाहर निकालना है और लगभग 3 महीने बाद मिश्रण को छान लें। तैयार लिक्विड को ही बायोएंजाइम कहा जाता है। इसे आप बोतल में भरकर रख सकते हैं। बर्तन धोने के पानी में दो से तीन चम्मच बायो एंजाइम मिलाएं। ऐसे बर्तनों की चिकनाई भी आसानी से हट जाएगी और बर्तन चमकने लगेंगे।
और पढ़ें: Summer में महकना है लग्जरी? ट्राई करें ये 6 परफ्यूम, जो देंगे एक्सपेंसिव फ्रेगरेंस का एहसास
नल, सिंक या स्टील की सतह पर आप स्प्रे की मदद से बायो एंजाइम डाले और रगड़कर साफ करें। आप पाएंगे कि नल में जमी गंदगी साफ हो गई है।
पोंछे के पानी में आधा कप बायो एंजाइम पूरे घर में पोछा लगाएं। टाइल्स या पत्थरों में चिपकी गंदगी आसानी से साफ हो जाएगी। साथ ही घर में ताजगी बनी रहती है।
और पढ़ें: Glass Decor Item: घर को मिलेगा प्रिमियम लुक, ट्राई करें ग्लास डेकोर के ब्यूटीफुल आइडिया
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.