Best Summer Perfumes 2026: इस गर्मी लग्जरी फ्रेगरेंस का मजा लें। जानिए 6 ऐसे परफ्यूम, जो ताजगी, एलिगेंस और लॉन्ग-लास्टिंग खुशबू के साथ आपको खास बनाएंगे।
गर्मी के मौसम में सही परफ्यूम सिर्फ आपकी खुशबू नहीं बढ़ाता, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी को भी खास बना देता है। किसी कमरे में प्रवेश करते ही आपकी पहचान सबसे पहले आपकी खुशबू से होती है। चाहे ऑफिस मीटिंग हो, ब्रंच डेट हो या कोई खास पार्टी, एक बेहतरीन फ्रेगरेंस लोगों के मन में आपकी याद छोड़ जाती है। अगर आप इस समर सीजन में ऐसी खुशबू की तलाश में हैं जो लग्जरी का एहसास कराए, तो ये 6 परफ्यूम आपके लिए शानदार हो सकते हैं।

इवोरा वेलवेट वनीला (Evorah Velvet Vanilla)
वनीला, सॉफ्ट फ्लोरल्स और मस्क का खूबसूरत मिश्रण इवोरा वेलवेट वनीला परफ्यूम को बेहद एलिगेंट बनाता है। इसकी गर्म और क्लासी खुशबू दिनभर आपको फ्रेश महसूस कराती है। ऑफिस से लेकर डिनर डेट तक यह फ्रेगरेंस आसानी से साथ निभाती है।
फ्रैगनोट इटालियन समर (Fraganote Italian Summer)
नाशपाती, मैंडरिन और ऑरेंज ब्लॉसम की ताजगी से भरपूर फ्रैगनोट इटालियन समर परफ्यूम आपको इटली के समुद्री किनारों की याद दिला सकता है। हल्की और रिफ्रेशिंग खुशबू वाले इस परफ्यूम को ब्रंच, आउटडोर पार्टी और समर इवेंट्स के लिए परफेक्ट माना जाता है।
द बेयर बार कलर्स ऑफ ऑटम सॉलिड परफ्यूम( The Bare Bar Colors of Autumn Solid Perfume)
वुडी और हल्के मसालेदार नोट्स वाला यह सॉलिड परफ्यूम कंफर्टेबल और सुकून देने वाला एहसास देता है।इसकी खुशबू बहुत तेज नहीं होती, इसलिए यह उन लोगों के लिए बढ़िया है जो सॉफ्ट और पर्सनल फ्रेगरेंस पसंद करते हैं।
ईजे परफ्यूम लिट ईडीपी फॉर हर (Eze Perfume LIT EDP for Her)
रास्पबेरी, जैस्मिन, वनीला और मस्क का शानदार कॉम्बिनेशनईजे परफ्यूम लिट ईडीपी फॉर हर परफ्यूम को पार्टी और डेट नाइट के लिए आइडियल बनाता है। इसकी मीठी लेकिन बोल्ड खुशबू लोगों का ध्यान फोकस करने की क्षमता रखती है।
डेली कंपाउंड्स सीसाइड (Daily Compounds Seaside 09)
सी सॉल्ट, बर्गामोट और गुआयाकवुड से तैयार यह परफ्यूम समुद्री हवा जैसी ताजगी देता है। इसकी एक्वाटिक-वुडी खुशबू ऑफिस, कैजुअल आउटिंग और दिनभर की एक्टिविटी के लिए बेहतरीन मानी जाती है।
रीकोड इट गर्ल (Recode It Girl Perfume Set)
अगर आपका मूड रोज बदलता है, तो यह सेट आपके लिए है। इसमें चार अलग-अलग फ्रेगरेंस शामिल हैं, जिनमें फ्लोरल, वनीला, मरीन और ऊद नोट्स मौजूद हैं। ट्रैवल-फ्रेंडली पैकिंग और लॉन्ग-लास्टिंग खुशबू इसकी खासियत है।
और पढ़ें: फ्लोटिंग आईलाइनर से पाएं परफेक्ट कैट आई इफेक्ट, झील सी गहरी लगेंगी आंखें
कॉकटेल पार्टी हो या वेडिंग फंक्शन, ईशा अंबानी के ये 5 लुक्स बने फैशन इंस्पिरेशन
