MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • कॉकटेल पार्टी हो या वेडिंग फंक्शन, ईशा अंबानी के ये 5 लुक्स बने फैशन इंस्पिरेशन

कॉकटेल पार्टी हो या वेडिंग फंक्शन, ईशा अंबानी के ये 5 लुक्स बने फैशन इंस्पिरेशन

Isha Ambani Latest looks: ईशा अंबानी के 5 लेटेस्ट लुक्स समर पार्टी से लेकर मेट गाला और ऑस्कर तक फैले हैं, जहां रेड ड्रेस, गोल्ड साड़ी, वैलेंटिनो गाउन और फ्यूजन लहंगा ग्लोबल फैशन इंस्पिरेशन बने। 

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Jun 24 2026, 03:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : anaitashroffadajania/instagram

फैशन की दुनिया में ईशा अंबानी का नाम अब सिर्फ एक बिजनेस फैमिली की पहचान नहीं, बल्कि एक हाई-फैशन पावरहाउस बन चुका है। हाल के महीनों में उनके इंटरनेशनल रेड कार्पेट और सोशल इवेंट्स में पहने गए आउटफिट्स ने यह साबित कर दिया है कि उनका स्टाइल एथनिक रॉयल्टी और मॉडर्न कॉउचर का परफेक्ट मेल है। यहां पर हम उनके 5 लेटेस्ट लुक्स दिखा रहे हैं, जिसे आप कॉकटेल पार्टी से लेकर वेडिंग फंक्शन तक में ट्राई कर सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : anaitashroffadajania/instagram

मिडी ड्रेस लुक में ईशा अंबानी

सर्पेन्टाइन समर पार्टी 2026 (Serpentine Summer Party 2026) के लिए ईशा अंबानी ने मिडी ड्रेस चुना। उन्होंने इस पार्टी में स्लीवलेस मिडी ड्रेस पनही, जो स्कारलेट और क्रिमसन रंगों के साथ ब्लैक पेंटरली डिटेलिंग से सजी थी। ड्रेस की एम्बेलिशमेंट्स और कमर पर बना असिमेट्रिक मोटिफ इसे मॉडर्न और स्कल्प्चरल लुक दे रहा था। ईशा ने अपने अंदाज के मुताबिक स्टाइलिंग को मिनिमल रखा और लुक को मैचिंग क्रिमसन सैंडल्स के साथ पूरा किया। एंकल-टाई डिटेल वाली ये सैंडल्स ड्रेस के विजुअल इम्पैक्ट को बिना कम किए उसमें सटल ग्लैमर जोड़ रही थीं, जिससे पूरा लुक फैशन-फॉरवर्ड नजर आया। आप भी इस तरह के लुक को पार्टी के लिए रिक्रिएट कर सकती हैं।

36
Image Credit : anaitashroffadajania/instagram

मैरुन साड़ी गाउन में ईशा अंबानी

ईशा अंबानी ने हाल ही में एक इवेंट में  Chanel Haute Couture का कस्टम साड़ी गाउन पहना, जो ब्रांड के Spring/Summer 1989 कलेक्शन के Look 72 का मॉडर्न लुक है। भारतीय साड़ी की खूबसूरती और फ्रेंच हाई फैशन का यह मेल उनके लुक को बेहद खास बना रहा था। क्लासिक सिल्हूट और बारीक कारीगरी ने इस आउटफिट को टाइमलेस एलिगेंस का बेहतरीन उदाहरण बना दिया। आप भी मैरुन साड़ी के साथ इस तरह की एक्सपेरिमेंट करके अपने लिए गाउन बनवा सकती हैं।

46
Image Credit : anaitashroffadajania/instagram

ऑफ शोल्डर मल्टीकलर गाउन

इस मल्टीकलर गाउन में ईशा अंबानी की ब्यूटी देखते ही बनती है। इस ड्रेस को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। वैसे तो इस ड्रेस को बनाने में काफी वक्त लगा है। लेकिन आप इसकी कॉपी करके नया ड्रेस टेलर या बूटिंग से बनवा सकती हैं।  कॉकटेल पार्टी के लिए परफेक्ट ड्रेस है।

56
Image Credit : anaitashroffadajania/instagram

आइवरी ऑफ शोल्डर गाउन

ईशा अंबानी का यह ऑफ-शोल्डर आइवरी गाउन बारीक सिल्वर एम्ब्रॉयडरी और चमकदार बीडवर्क के साथ बेहद रॉयल नजर आ रहा है। स्लीक पोनीटेल, डायमंड झुमके और मांग टीका ने उनके लुक में ट्रेडिशनल ग्लैमर का खूबसूरत तड़का लगाया। मिनिमल स्टाइलिंग और शानदार कारीगरी वाला यह आउटफिट आधुनिक एलिगेंस का बेहतरीन उदाहरण है।

और पढ़ें: Perfume Layering Tips: 3 कॉम्बिनेशन जो बनाएंगे आपकी यूनिक सिग्नेचर खुशबू

66
Image Credit : anaitashroffadajania/instagram

ईशा अंबानी गोल्डन हैंड-पेंटेड साड़ी

मेट गाला 2026 में ईशा अंबानी ने गोल्डन हैंड-पेंटेड साड़ी पहनी, जिसे 25 से ज्यादा आर्टिज़न्स ने तैयार किया था। पूरा आउटफिट गोल्ड थ्रेड्स और भारी ज्वेलरी से सजा था, जिसमें 1800+ कैरेट के डायमंड्स शामिल थे। यह लुक “Fashion is Art” थीम का सबसे बड़ा हाइलाइट बना। आप भी इस तरह की टिशू साड़ी स्टाइल कर सकती हैं। ज्वेलरी ब्लाउज आप रेडी टू वियर मार्केट से ले सकती हैं।

और पढ़ें: हीरे-मोती जड़ी जूतियां पहनती थीं भारत की ये महारानी, बना चुकी थीं लग्जरी फैशन की मिसाल

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
फ़ैशन समाचार
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
ग्रे और पिंक साड़ी के इन 6 डिजाइन्स से बहन की शादी में दिखें सबसे अलग
Recommended image2
Baby Walker Price: नन्हें कदमों को मिलेगा सहारा, बजट फ्रेंडली बेबी वॉकर
Recommended image3
आम का दाग हटाने के लिए डिटर्जेंट नहीं, 15 मिनट का ये किचन हैक करेगा कमाल
Recommended image4
Bedroom Decor Mistakes: बेडरूम होम डेकोर की 9 कॉमन मिस्टेक, जानें कैसे करें फिक्स
Recommended image5
निर्जला एकादशी पर लगेंगी मां लक्ष्मी सी सुंदर, पहनें लाल रंग की ये 8 साड़ियां
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved