Christmas 2024: छोड़े फॉरेन ट्रिप, भारत की इन जगहों पर देखें क्रिसमस सेलिब्रेशन

Published : Nov 19, 2024, 06:40 PM IST
travel

सार

Christmas Celebration: गोवा,मनाली और कोलकाता में बीच और चर्च की रौनक के साथ क्रिसमस का जश्न मनाएं। हल्के ठंडे मौसम में नाइट पार्टी और मिडनाइट मास का आनंद लें।

ट्रेवल डेस्क। ठंड के आगमन के साथ क्रिसमस की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। बहुत से लोग इस दौरान यरोपियन कंट्री जाना पसंद करते हैं लेकिन हर किसी का बजट इसके लिए एलॉऊ नहीं करता है। ऐसे में अगर आप भी क्रिसमस पर घूमना चाहते हैं लेकिन फॉरेन ट्रिप के पैसे नहीं है तो भारत में स्थित इन चार डेस्टिनेशन्स को जरूर विजिट करें। यहां पर क्रिसमस का नजारा देखते बनता है। तो चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में-

1)गोवा बीच पर क्रिसमस का जश्न

लिस्ट में पहले नंबर पर गोवा का नाम है। वैसे तो नाइट कल्चर और पार्टी के लिए फेमस गोवा क्रिसमस पर और भी खूबसूरत लगता है। पूरा राज्य हल्के ठंडे मौसम में लाइट से जगमगा रहा होता है। यहां पर अंग्रेजों के जमाने के कई फेमस चर्च हैं। जहां आप जा सकते हैं। क्रिसमस की रात यहां पर कई एक्टिवीज के साथ म्यूजिक फेस्टिवल भी आयोजित किये जाते हैं। जिनका मजा उठाया जा सकता है।

2) स्नो फॉल के बीच क्रिसमस सेलिब्रेशन

आप सफेद बर्फ से ढकी क्रिसमस चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश का शिमला बेस्ट डेस्टिनेशन है। दिसंबर के महीने में यहां जमकर बर्फबारी होती है। क्या पात क्रिसमस की रात आप स्नोफॉल अपने आंखों से देख लें। मनाली जाने का प्लान है तो क्रिसमस पर क्राइस्ट चर्च जरूर जाये। ये भारत का दूसरा सबसे पुराना चर्च है। यहां पर क्रिसमस सेलिब्रेशन देखते बनता है।

3) कोलकाता में क्रिसमस का जश्न 

कोलकाता में क्रिसमस सेलिब्रेशन जी हां। हल्की ठंड में ये जगह और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। हर-गली से लेकर पार्क तक रौशनी में डूबे रहते हैं। आप सेंट पॉल कैथेड्रल में मिडनाइट मास में शामिल होकर क्रिसमस का आनंद लें। इसके बाद स्ट्रीटफूड का मजा उठाए। इसके अलावा क्रिसमस पर एलन पार्क भी विजिट कर सकते हैं। यहां पर हर साल म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है।

4) कोच्चि में क्रिसमस का जादू

केरल के कोच्चि क्रिसमस सेलिब्रेशन बड़े स्तर पर किया जाता है। अगर आप लेस क्राउडेड प्लेस पर जाना चाहते हैं तो कोच्चि की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। कोच्चि के मसाले दुनियाभर में मशहूर है। जिन्हें आप खरीद सकते हैं,जिसके अलावा हस्तशिल्प भी खूब पसंद की जाती है। कोच्चि आने पर ट्रेडिशनल केरलियन क्रिसमस फूड का मजा उठाना न भूलें।

5) मुंबई में क्रिसमस का नया अंदाज

मुंबई, क्रिसमस की अलग छठा देखने को मिलती है। मरीन ड्राइव और गेटवे ऑफ इंडिया पर बड़े पैमाने पर क्रिसमस सेलिब्रेशन किया जाता है। आप बांद्रा स्थित माउंट मैरी चर् भी जा सकते हैं। मुंबई के क्रिसमस बाजार और खास फेस्टिव मेनू यहां के त्योहारी माहौल को और खास बनाते हैं।

ये भी पढ़ें- November Travel: साउथ इंडिया में स्नोफॉल ! घूम आये ‘छोटा कश्मीर’

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bridal Gajra Designs: मोगरा से रोज तक, दुल्हनों के लिए 5 सबसे खूबसूरत गजरा डिजाइन
गोल सर्कल मेहंदी की 7 ट्रेंडी डिजाइन, हथेली और पैरों पर लगेगी एलिगेंट