Gold Footwear Designs: गोल्ड फुटवियर 7 डिजाइंस, लाखों नहीं बस 1000 रुपए कर बीवी को करें खुश

Published : Mar 19, 2026, 01:15 PM IST

Gold Footwear Designs: फुटवियर ना सिर्फ पैरों को प्रोटेक्ट करता है, बल्कि पूरे पर्सनालिटी की शान भी बढ़ता है। इसलिए पार्टी या फिर किसी इवेंट में अपनी चमक को बढ़ाना चाहती हैं, तो गोल्डन फुटवियर ट्राई कर सकती हैं। यहां पर हम कुछ डिजाइंस दिखा रहे हैं। 

PREV
16

अगर आप अपनी बीवी को ज्यादा खर्च किए खुश करना चाहते हैं, तो गोल्ड कलर में फुटवियर एक बेहतरीन गिफ्ट ऑप्शन हो सकता है। गोल्ड कलर के जूते ना सिर्फ पैरों में चमकते हैं, बल्कि एक रॉयल लुक देते हैं। इतना ही नहीं यह हर तरह के आउटफिट के साथ मैच भी हो जाते हैं। साड़ी, सूट या फिर वेस्टर्न वियर, बिना किसी सोच के आप इसे पहन सकती हैं। गोल्ड फुटवियर खरीदने के लिए लाखों नहीं बल्कि ₹1000 के बजट में भी स्टाइलिश ऑप्शन मिल जाते हैं।

26

ओपन गोल्ड टो फ्लैट्स

गोल्डन कलर में ओपन टो फ्लैट्स हर उम्र के लेडिज के लिए परफेक्ट है। जिन लड़कियों की हाइट्स ज्यादा है, वो इस तरह के ओपन गोल्ड टो फ्लैस ट्राई कर सकती हैं। यह आरामदायक के साथ-साथ स्टाइलिश होते हैं। एथनिक और वेस्टर्न वियर दोनों के साथ आप इसे पहन सकती हैं। ब्रांड में ये डिजाइन महंगे आएंगे, लेकिन ऑनलाइन साइट्स जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और मिशो पर इस पैटर्न में फ्लैट्स 1000 रुपए के अंदर ही मिल जाएंगे।

36

गोल्डन हील्स पार्टी लुक के लिए परफेक्ट

अगर आपकी पत्नी को पार्टी या फंक्शन में सजना-संवरना पसंद है, तो गोल्डन हील्स एक शानदार गिफ्ट हैं। इस डिजाइन में हिल्स को थोड़ा कम रखा गया है, जिसकी वजह से इसे पहनकर आप आसानी से चल सकती हैं। फ्रंट में गोल्डन बीड्स इसपर लगाकर डिजाइन बनाया गया है। हैवी वर्क साड़ी और सूट के साथ परफेक्ट लगेगी।

46

गोल्डन जूती से पैरों को दें ट्रेडिशनल टच

अगर आपको एथनिक वियर के लिए कुछ चमकदार और बेहतरीन जूती या मोजरी चाहिए, तो इन डिजाइन पर गौर कर सकती हैं। यहां दो डिजाइन दी गई है, एक में गोल्डन बीड्स का इस्तेमाल किया गया है, तो दूसरे में गोल्डन मेटेरियल का। दोनों ही बहुत खूबसूरत हैं और शादी-त्योहार के मौकों के लिए बेस्ट।

56

गोल्डन लोफर्स कंफर्ट और स्टाइल का संगम

डेली वियर के लिए गोल्डन लोफर्स सबसे अच्छे ऑप्शन हैं। इसे आप कैजुअल आउटिंग के लिए चुन सकती हैं। जींस, ट्राउजर या फिर सिल्क कुर्ती के साथ इसे पहनकर रॉयल लुक पा सकती हैं। इस तरह के लोफर्स भी आपको 1000 रुपए के अंदर ऑनलाइन या ऑफलाइन लोकल मार्केट में मिल जाएंगे।

66

गोल्डन फुटवियर खरीदते वक्त ध्यान रखने वाली बातें

गोल्डन फुटवियर आप अगर ओकेजनली पहनना चाहती हैं, तो फिर ज्यादा स्टाइलिश डिजाइन खरीदें। डेली वियर के लिए आप मजबूत सोल और स्ट्रैप्स वाले डिजाइन प्रिफर करें। डेली वियर के लिए फुटवियर अच्छी क्वालिटी के लें, ताकि लंबे समय तक आपके पैरों की शोभा बढ़ाए। 

Read more Photos on

Recommended Stories