एथनिक हो या वेस्टर्न, हर ड्रेस पर जचेंगे गोल्डन क्लच- देखें 5 लेटेस्ट डिजाइन

Published : Jun 17, 2026, 06:46 PM IST

Golden Clutch Designs: गोल्डन क्लच क्या होता है और कौन-से गोल्डन क्लच सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं? गोल्डन क्लच किस तरह के आउटफिट के साथ अच्छा लगता है? गोल्डन क्लच खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? 

PREV
16
गोल्डन क्लच का ट्रेंड

किसी भी खास मौके पर आपका आउटफिट तभी पूरा माना जाता है, जब उसके साथ सही एक्सेसरीज हों। इन्हीं एक्सेसरीज में गोल्डन क्लच एक ऐसा फैशन आइटम है, जो आपके पूरे लुक को मिनटों में रॉयल और स्टाइलिश बना सकता है। चाहे शादी हो, रिसेप्शन हो, किटी पार्टी में जाना हो या किसी फेस्टिवल सेलिब्रेशन का हिस्सा बनना हो, एक खूबसूरत गोल्डन क्लच आपके फैशन स्टेटमेंट को नई पहचान देता है। आजकल बाजार में कई डिजाइनर गोल्डन क्लच अवेलेबल हैं। आइए, देखते हैं डिफरेंट डिजाइन...

26
1. लीफ डिजाइन गोल्डन क्लच

लीफ डिजाइन गोल्डन क्लच अपने नेचुरल और एलिगेंट लुक के कारण महिलाओं द्वारा पसंद किया जा रहा है। इस क्लच पर लीफ डिजाइन का खूबसूरत पैटर्न और बारीक कारीगरी की गई है, जो इसे यूनिक और आकर्षक बनाता है। गोल्डन फिनिश इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इसे साड़ी, गाउन या लहंगे के साथ कैरी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें... ट्रेडिशनल+मॉडर्न हर लुक के लिए परफेक्ट मोर नेकलेस, 7 यूनिक डिजाइन

36
2. झालर डिजाइन गोल्डन क्लच

झालर डिजाइन गोल्डन क्लच अपने ट्रेंडी स्टाइल की वजह से महिलाओं की पसंदीदा एक्सेसरी बन चुका है। इसमें नीचे की ओर लगी खूबसूरत झालरें इसे और स्टाइलिश लुक देती हैं। फिनिशिंग के लिए इसमें मोती, स्टोन या मेटल टैसल्स लगे होते हैं। इन्हें एथनिक और वेस्टर्न दोनों आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकते हैं।

46
3. शाही लुक गोल्डन क्लच

शाही लुक गोल्डन क्लच उन महिलाओं के लिए बेहतरीन ऑप्शन है, जो अपने स्टाइल में रॉयल और क्लासी टच देना चाहती हैं। इस तरह के क्लच पर जरी कढ़ाई और मेटल डिटेलिंग की जाती है। खास मौकों पर ये क्लच आपके लुक को शानदार बना सकता है।

56
4. मल्टी कलर नग वाले गोल्डन क्लच

मल्टी कलर नग वाला गोल्डन क्लच चमकदार डिजाइन के कारण महिलाओं को अट्रैक्ट करते हैं। इसमें गोल्डन बेस पर लाल, हरे, नीले और अन्य रंगों के नग जड़े होते हैं। खास मौकों के लिए ये एक परफेक्ट एक्सेसरी है। इसे लहंगा, गाउन और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ स्टाइल किया जा सकता है।

66
5. कुंदन लगे गोल्डन क्लच

कुंदन लगे गोल्डन क्लच अपनी शानदार कारीगरी और रॉयल लुक के लिए जाने जाते हैं। इन क्लच पर जड़े डिफरेंट शेप के कुंदन स्टोन इन्हें अट्रैक्टिव बनाते हैं। गोल्डन फिनिश और कुंदन वर्क की वजह से ये कैरी करने पर बेहद एलिगेंट लगते हैं।

ये भी पढ़ें... जिरकन स्टोन इयररिंग, 18Kt येलो गोल्ड में खरीदें 7 डायमंड डिजाइन

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories