Skinkare Hacks: बेसन Vs मुल्तानी मिट्टी? चेहरे के लिए क्या सबसे बेस्ट

Published : Sep 15, 2025, 10:37 PM IST
Which is better Besan or Multani Mitti

सार

Multani Mitti vs Besan skincare: बेसन और मुल्तानी मिट्टी दोनों ही चेहरे के लिए बेहतरीन नेचुरल ऑप्शन हैं। अगर आपको टैनिंग और डलनेस हटानी है तो क्या चुनें? वहीं अगर एक्ने और ऑयलीनेस कंट्रोल करनी है तो क्या बेहतर रहेगी?

जब बात स्किनकेयर की आती है तो हर कोई नेचुरल इंग्रेडिएंट्स पर भरोसा करता है। इंडियन होम रेमेडीज में बेसन (Gram Flour) और मुल्तानी मिट्टी (Fuller’s Earth) का नाम सबसे पहले लिया जाता है। दोनों ही सालों से ब्यूटी रूटीन का हिस्सा रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि चेहरे के लिए इन दोनों में से आखिर सबसे बेस्ट कौन है? आइए, अब इसके बारे में डिटेल में समझते हैं।

बेसन (Gram Flour) के फायदे

  • डीप क्लीनिंग: बेसन स्किन से डस्ट, ऑयल और पॉल्यूशन हटाकर नेचुरल क्लीनिंग करता है।
  • एक्ने कंट्रोल: इसमें मौजूद जिंक स्किन में पिंपल्स और एक्ने को रोकने में मदद करता है।
  • स्किन ब्राइटनिंग: बेसन टैनिंग हटाकर स्किन टोन को ब्राइट बनाता है।
  • नेचुरल एक्सफोलिएशन: हल्के दानों वाली इसकी टेक्सचर डेड स्किन हटाने में काम आती है।

ऑयली और नॉर्मल स्किन टाइप वालों के लिए ये एकदम परफेक्ट है। टैनिंग और डल स्किन हटाने के लिए आप हमेशा बेसन का इस्तेमाल करें। वहीं एक्ने प्रोन स्किन वालों के लिए भी ये एकदम परफेक्ट है।

और पढ़ें -  डांडिया नाइट के लिए 5 लिपस्टिक शेड, जो रहेंगे लॉन्ग

मुल्तानी मिट्टी (Fuller’s Earth) के फायदे

  • ऑयल कंट्रोल: यह एक्स्ट्रा ऑयल सोख लेती है, जिससे चेहरा फ्रेश और मैट फिनिश रहता है।
  • कूलिंग इफेक्ट: स्किन को ठंडक पहुंचाती है और सनबर्न को हील करती है।
  • पोर टाइटनिंग: मुल्तानी मिट्टी बड़े पोर्स को कम करके स्किन को स्मूथ बनाती है।
  • ब्लड सर्कुलेशन: जब इसे पैक की तरह सूखने दिया जाता है, तो यह स्किन में ब्लड फ्लो बढ़ाती है।

एक्स्ट्रा ऑयली और एक्ने प्रोन स्किन वालों के लिए मुल्तानी मिट्टी एकदम बेस्ट है। ये गर्मियों में फ्रेश और कूल स्किन के लिए बेस्ट ऑप्शन है। साथ ही बड़े पोर्स और ब्लैकहेड्स हटाने के लिए ये एकदम परफेक्ट रहता है। 

और पढ़ें -  नॉन-स्टिक पैन की कोटिंग खराब? फेंके नहीं बनाएं त्योहारों के लिए डेकोरेटिव आइटम

बेसन Vs मुल्तानी मिट्टी कौन है बेहतर?

ऑयली स्किन वालों के लिए मुल्तानी मिट्टी ज्यादा असरदार है क्योंकि यह सीबम कंट्रोल करती है। वहीं ड्राई स्किन के लिए बेसन बेहतर है क्योंकि यह मुल्तानी मिट्टी की तरह स्किन को ज्यादा ड्राई नहीं करता है। बेसन और मुल्तानी मिट्टी दोनों ही चेहरे के लिए बेहतरीन नेचुरल ऑप्शन हैं। अगर आपको टैनिंग और डलनेस हटानी है तो बेसन चुनें, वहीं अगर एक्ने और ऑयलीनेस कंट्रोल करनी है तो मुल्तानी मिट्टी बेहतर रहेगी।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बोट नेक आउटफिट के साथ ट्राई करें ये 7 हेयरस्टाइल, हर कोई करेगा तारीफ
डार्क सर्कल्स को बिना हैवी मेकअप के करें कवर, अपनाएं ये आसान टिप्स