
Beauty Tips: चेहरे पर निखार हर कोई चाहता है और अगर केमिकल रगड़ने की जगह प्राकृतिक उपायों से त्वचा में निखार आए तो इससे बेहतर क्या हो सकता है। वैसे तो आजकल बाजार में कई नेचुरल ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट भी आ गए हैं, लेकिन इनमें भी केमिकल मिले होने की संभावना रहती है। बेहतर है कि आप घर पर ही चेहरे पर निखार लाने का नुस्खा तैयार कर लें।
तो आज हम आपको किचन में मौजूद बेसन से बेहद कारगर फेस पैक बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जो चेहरे से गंदगी साफ करने और ब्लैकहेड्स हटाकर निखार लाने का काम करेगा। इसे बनाने में न तो आपका ज्यादा समय खर्च होगा और न ही पैसे। तो फिर देर किस बात की, आइए जानते हैं बेसन का फेस पैक बनाने का तरीका।
आपने देखा होगा कि कई पुराने समय से ही बेसन से बना पैक चेहरे पर लगाया जाता रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब हम अपने चेहरे पर बेसन का फेस पैक लगाते हैं तो इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं जो रोमछिद्रों को साफ करने, मुंहासों को ठीक करने, पिंपल्स को कम करने, डेड स्किन को साफ करने और त्वचा को गहराई से साफ करके उसे चमकदार बनाने का काम करते हैं।
ये भी पढ़ें- Elevate हो जाएगी ऑफिस कुर्ती, चुनकर बनवाएं 7 फैंसी नेकलाइन
ये भी पढ़ें- A Letter Name Personality: 'A' नाम वालों के बारे में जरूर जानें ये बातें…
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.