Granite Wardrobe Almirah Designs: आजकल लकड़ी की अलमारी की जगह ग्रेटनाइट वॉर्डरोब ज्यादा पसंद की जा रही है। वुडन अलमारी भले देखने में भले ही रॉयल और क्लासिक लगे। आप भी दीमक और सफाई के काम से बचना चाहते हैं तो Granite Cupboard Design देखें।
लकड़ी की अलमारी दिखने में जितनी रॉयल और मजबूत होती है और उतनी ही देखभाल मांगती हैं। हालांकि, आज के समय में फर्नीचर देखभाल का समय किसी के पास नहीं है। ऐसे में अब लोग ग्रेनाइट अलमारी खरीदना पसंद कर रहे हैं। ये Wooden Almirah की तरह सड़ती नहीं है और न ही इसमें जंग लगती है। इसमें भारी सी भारी चीज रखी जा सकती है। ऐसे में यहां देखें ग्रेनटाइट कपबोर्ड की डिजाइन, जो बनवाने के साथ ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है।
26
शीशे वाली अलमारी की डिजाइन (Granite almirah with mirror)
मॉडर्न और स्लीक डिजाइन वाली ग्रेनाइट अलमारी मिनिमलिस्ट व्हाइट फिनिश पर है, जो कमरे को लग्जरी और बड़ा दिखाता है। इसमें एर्गोनॉमिक लॉन्ग ब्लैक हैंडल लगे हैं, जिनका इस्तेमाल करना न केवल आसान है। बल्कि ये कंट्रास्ट लुक भी देते हैं। अलमारी के अपर साइड में वर्टिकल वुडन पैनलिंग का यूज है, जो टैक्चर्ड लुक देने के साथ एलिगेंट क्लास दे रहा है। कस्टम डिजाइन शीशा एक्स्ट्रा ड्रेसिंग टेबल का खर्चा बचाएगा।
36
ग्रेनाइट अलमारी न्यू डिजाइन (Modern granite almirah)
आधुनिक ग्रेनाइट अलमारी डिजाइन ग्लॉसी फिनिश और पिंक-व्हाइट कलर कॉम्बिनेशन पर आती है, जो कमरे को फ्रेश और ट्रेंडी लुक देगी। यह हैंडल डोर की बजाय Sliding Door Almari हैं, छोटे घरों के लिए परफेक्ट हैं। ये केवल जगह ही नहीं बचाते बल्कि स्लीक और मिनिमलिस्ट सौंदर्य भी देते हैं। किनारे में इन बिल्ट ड्रेसिंग टेबल और भी क्लासी लुक दे रहे हैं। वहीं, स्टोरेज के लिए लॉफ्ट दराज दिए गए हैं, जहां रजाई, कंबल से लेकर अन्य भारी सामान रखा जा सकता है।
ग्रेनाइट फिनिश अलमारी की डिजाइन (Granite Finish Almirah Designs)
ग्रेनाइट अलमारी की ये डिजाइन लग्जरी और प्रीमियम एक्सपीरियंस के लिए परफेक्ट है। अगर आपको बजट से ज्यादा लुक चाहिए तो इसे चुनना बनता है। डिटेलिंग की बात करें तो इसमें मार्बल जैसी फिनिश के साथ गोल्डन स्ट्रिप्स का इस्तेमाल हुआ है, जो बहुत ज्यादा सोफिस्टिकेटेड लुक देता है। साथ में इंटीग्रेटेड ड्रेसिंग टेबल- LED बैकलाइट इसे हाई एंड मॉडर्न बना रहे हैं। इसमें वर्टिकल लाइन का इस्तेमाल कर स्पेशियस लुकद दिया गया है। ऐसी अलमारी छोटे कमरों को अल्ट्रा एलीट क्लास दिखाने के लिए बेस्ट है।
मार्बल टेक्चर अलमारी (Marble Texture Almirah Design with Price)
यह आधुनिक ग्रेनाइट फिनिश अलमारी स्लीक मार्बल टेक्चर और गोल्ड इन्ले वर्क पर है, जो बेहद शानदार दिखती हैं। इसकी डिजाइन में लंबाई वाले लंबे वॉर्डरोब के साथ ड्रेसिंग टेबल और ओपन शेल्फ दिए हैं। इन्हें सामान रखने के साथ स्मार्ट स्टोरेज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लग्जरी इंटीरियर को पूरा करने के लिए मॉड्यूलर अलमारी परफेक्ट रहती है।
66
ग्रेनाइट अलमारी की खासियत (Granite Almirah Designs)
ग्रेनाइट या ग्रेनाइट फिनिश वाली अलमारियां मजबूत और शानदार लुक देते हैं।
ग्रेनाइट काफी मजबूत होती है, जिसे बिना किसी परेशानी के सालों-साल तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
ग्रेनाइट की सतह चिकनी होती है, जिससे साफ करना बहुत आसान होता है। इस प धूल या गंदगी जमा नहीं होती है।
पत्थर की फिनिश होने के कारण इसमें नमी या सीलन का असर कम होता है