White Shoes Cleaning After Holi: होली के बाद जूते चप्पल पर जिद्दी रंग जमा हो जाना आम बात है। लेकिन अगर आप सही तरीका अपनाएं, तो डैमेज हुए जूते चप्पलों से रंग को आसानी से निकाला जा सकता है। इसके लिए हम आपको बताते हैं आसान उपाय...
अगर आपके सफेद जूते या स्नीकर्स पर होली के रंग लग गए हैं, तो एक चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा डिटर्जेंट मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। सॉफ्ट ब्रश से हल्के हाथों से जूते पर रखें रगड़े। 10 से 15 मिनट तक इसे छोड़कर गुनगुने पानी से धो लें। इससे जूते साफ हो जाते हैं। अगर बहुत डार्क रंग लगा हुआ है, तो आप व्हाइट टूथपेस्ट का इस्तेमाल भी ब्रश की मदद से जूते पर करके इसके रंग को छुटा सकते हैं।
होली के रंग अगर आपकी रबड़ की स्लीपर या फिर क्रॉक्स पर लग गए है, तो इसके लिए गुनगुने पानी में एक से दो चम्मच सिरका मिलाएं, चप्पल को इसमें भिगोकर रखें। अब एक स्पंज की मदद से इसे रगड़े, फिर साफ पानी से धो लें। ध्यान रखें कि हार्श ब्रश का इस्तेमाल न करें, वरना चप्पल पर स्क्रैच आ सकते हैं।
35
लेदर शूज की सफाई कैसे करें
होली के रंग लेदर शूज से हटाने के लिए सबसे पहले सूखे कपड़े से धूल और गुलाल को हटा लें। हल्का गीला माइक्रो फाइबर कपड़ा लें और धीरे धीरे इसे पोछें। बाद में लेदर कंडीशनर लगाएं, ताकि जूते की चमक बनी रहे। लेदर पर साबुन या पानी ना डालें, क्योंकि इससे लेदर की फिनिश खराब हो सकती है।
45
हाई हील्स सैंडल की कैसे सफाई करें
हाई हील्स सैंडल या ब्लॉक हील्स फुटवियर पर रंग हटाने के लिए पहले इसे पूरी तरह से सूखने दें, फिर एक स्वेट ब्रश की मदद से एक ही दिशा में इसे ब्रश करें। पानी या लिक्विड क्लीनर से बचे, नहीं तो दाग फैल सकता है।
55
फुटवियर को साफ करने के अन्य तरीके
अपने जूते चप्पल से होली के रंग हटाने के लिए आप मेकअप रिमूवर वाइप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी दाग तुरंत साफ हो जाते हैं या फिर हाइड्रोजन पराक्साइड और पानी को मिलाकर एक सॉल्यूशन तैयार करें और जूते की सफाई करें। धूप में सीधे जूते ना सुखाएं, इसे छांव में एयर ड्राई करें।