घर की सजावट में छोटी-छोटी डिटेल्स ही बड़े बदलाव लाती हैं, और दीवार पर लगी घड़ी उनमें सबसे अहम होती है। अगर आप अपने घर को क्लासी, मॉडर्न और प्रीमियम लुक देना चाहते हैं, तो मार्बल क्लॉक डिजाइन बेहतरीन ऑप्शन है। मार्बल की नेचुरल बनावट, स्मूद टेक्सचर और शाइन इसे साधारण घड़ियों से अलग लगते हैं। यह न सिर्फ टाइम बताती है बल्कि दीवार का स्टाइल स्टेटमेंट भी बन जाती है। आइए जानते हैं ऐसी 5 मार्बल क्लॉक डिजाइन, जो आपके घर को लग्जरी और एस्थेटिक टच देंगी।