
Mehndi Designs: वेडिंग सीजन की शुरुआत हो चुकी है। भाई की शादी के लिए तैयारियां हो चुकी हैं। आउटफिट से लेकर वेन्यू डिसाइड करने में लोग महीने बिता देते हैं, लेकिन जब बात खासकर लड़कों की मेहंदी की आती है तो कोई इतना ध्यान नहीं देता है। आप भी नहीं चाहती कि स्पेशल डे के लिए भैया सिंपल मेहंदी लगाए तो यहां देखें दुल्हा मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन, जिसे देख भाभी रानी शॉक्ड रह जाएंगी।
फ्लोरल पैटर्न और मोर पंख कॉम्बिनेशन पर ऐसी मेहंदी दूल्हे के हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा देगी। इसे भरवा और ट्रेडिशनल पैटर्न से हटकर मॉडर्न लुक पर बनाया गया है। आप हाफ शेप राउंड में छोटे-छोटे फूल बनाकर शहनाई और मोर बनी है। जबकि दूसरे हाथ में लड़की के नाम का अक्षर है। हथेलियों में ब्लैंक स्पेस छोड़ते हुए Finger Mehndi Design लुक कंप्लीट कर रही है।
ये भी पढ़ें- पैरों की मेहंदी बचाएगी पायल-बिछिया का खर्चा, देखें 7 लेटेस्ट डिजाइन
आजकल एस्थेटिक लुक ट्रेंड में छाया हुआ है। आप भी भैया के लिए अरेबिक और भरवा से बैक हैंड मेहंदी डिजाइन (Back Mehndi) चुन सकती हैं। यहां फूल-पत्तियों को हाइलाइट करते हुए डिजाइन लगाई गई है, जोकि खूबसूरत लग रही है। ये मेहंदी पैटर्न भी दूल्हे के हाथों की खूबसूरती बढ़ाएगा।
ये भी पढ़ें- मिनिमल मेहंदी डिजाइंस के 9 ट्रेंडी पैटर्न, कम समय में पाएं स्टाइलिश हाथ
दुल्हन की तरह दूल्हे भी भरवा मेहंदी लगा सकते हैं। ऐसी मेहंदी हाथों को पूरा कवर करने के साथ बहुत सुंदर लगती है। यहां अरेबिक-हिना के कॉम्बिनेशन पर दूल्हा-दुल्हन का चित्र बनाते हुए दूसरे हाथ में गणेश जी बनाए गए है। ऐसी मेहंदी Mehndi Artist से लगवाना बेस्ट रहेगा।
हिंदू धर्म में शादी की रस्मों में मेहंदी लगाने की परंपरा भी है। मान्यताओं के अनुसार, मेहंदी का रंग लाल चटक होता है, जो सौभाग्य, प्यार और जीवन की शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है।
इस साल मिनिमल मेहंदी के साथ, मांडला आर्ट, ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी और पोर्टेट पैटर्न खूब पसंद किए जा रहे हैं।
मेहंदी का रंग लाल करने के लिए आप लॉन्ग से भाप ले सकते हैं। इसके अलावा चूना, विक्स या फिर सरसों का तेल लगाएं। ये ऑक्सीडाइज्ड होकर मेहंदी का रंग गाढ़ा करते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.